Indian Railways: सीनियर सिटीजंस को रेल किराए में मिलेगी छूट, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए यह संकेत

Indian Railways: कोरोना वायरस महामारी से पहले 60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों को 50 फीसदी की छूट मिलती थी। रेलवे (Indian Railways) ने तीन कैटेगरी को छोड़कर सभी के किराए में रियायत बंद कर दी है। इस बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्य सभा में एक लिखित प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि रेलवे जल्द ही सीनियर सिटीजन को मिलने वाली छूट को बहाल कर सकता है

अपडेटेड Feb 06, 2023 पर 1:25 PM
Story continues below Advertisement
रेलवे बोर्ड ने बताया कि वो सीनियर सिटीजंस के किराए में रियायत देने का प्लान बना रहा है

Indian Railways: अगर आप सीनियर सिटीजन हो और ट्रेन से रेगुलर सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। रेलवे जल्द ही सीनियर सिटीजन्स को रेलवे टिकट पर मिलने वाली रियायतों को दोबारा शुरू कर सकता है। रेलवे इस मामले पर विचार कर रहा है, लेकिन इसके नियमों में कुछ बदलाव कर सकता है। राज्य सभा में एक लिखित प्रश्न का जवाब देते हुए रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे जल्द ही सीनियर सिटीजंस के लिए रियायत बहाल कर सकता है। जिसे कोरोना महामारी के दौरान बंद कर दिया गया था।

रेल मंत्रालय ने राज्यसभा में कहा कि नियमों में बदलाव हो सकता है। इसके लिए स्थायी समिति इस पर विचार कर रही है। सीनियर सिटीजन को कम से कम स्लीपर और 3 AC रियायत की समीक्षा करने की सलाह दी है। वहीं संसदीय पैनल ने भी सिफारिश की है कि सीनियर सिटीजन को रेलवे टिकट पर छूट बहाल की जानी चाहिए।

53 फीसदी मिलता है डिस्काउंट


रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2019-20 में रेलवे ने पैसेंजर टिकट पर 59,837 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है। ट्रेन में सफर करने वाले सभी नागरिकों को किराए पर औसतन 53 फीसदी का डिस्काउंट मिलता है। इसके साथ ही दिव्यांगजनों, स्टूडेंट्स और मरीजों को इस छूट के अलावा भी कई तरह की रियायतें मिलती हैं। वहीं इस मामले में रेलवे बोर्ड का कहना है कि वो सीनियर सिटीजंस को रियायतें देने की योजना बना रहा है। सीनियर सिटीजंस को सब्सिडी बरकरार रखते हुए इन रियायतों की लागत को कम करने का विचार किया जा रहा है। अभी तक कोई नियम और शर्तें नहीं तय की गई हैं।

Indian Railways: चलती ट्रेन से मोबाइल या पर्स गिर जाए तो करें यह काम, मिल सकता है वापस

कोरोना के पहले मिलती थी छूट

बता दें कि मार्च 2020 से पहले रेलवे पुरुषों को 60 वर्ष की उम्र के बाद 40 फीसदी की छूट मिलती थी। वहीं महिलाओं को 58 साल की की उम्र के बाद किराए में 50 फीसदी की छूट मिलती थी।

रेलवे की कमाई में इजाफा

रेलवे की कमाई में इस बार जबरदस्त इजाफा हुआ है। रेलवे की ओर से जारी किए गए आंकड़ों मुताबिक, अप्रैल 2022 से दिसंबर 2022 के बीच में यानी सिर्फ 9 महीने की अवधि में रेल किराए से 48,913 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार 71 फीसदी का इजाफा हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।