Get App

Indian Railways: सीनियर सिटीजंस को रेल किराए में मिलेगी छूट, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए यह संकेत

Indian Railways: कोरोना वायरस महामारी से पहले 60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों को 50 फीसदी की छूट मिलती थी। रेलवे (Indian Railways) ने तीन कैटेगरी को छोड़कर सभी के किराए में रियायत बंद कर दी है। इस बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्य सभा में एक लिखित प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि रेलवे जल्द ही सीनियर सिटीजन को मिलने वाली छूट को बहाल कर सकता है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Feb 06, 2023 पर 1:25 PM
Indian Railways: सीनियर सिटीजंस को रेल किराए में मिलेगी छूट, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए यह संकेत
रेलवे बोर्ड ने बताया कि वो सीनियर सिटीजंस के किराए में रियायत देने का प्लान बना रहा है

Indian Railways: अगर आप सीनियर सिटीजन हो और ट्रेन से रेगुलर सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। रेलवे जल्द ही सीनियर सिटीजन्स को रेलवे टिकट पर मिलने वाली रियायतों को दोबारा शुरू कर सकता है। रेलवे इस मामले पर विचार कर रहा है, लेकिन इसके नियमों में कुछ बदलाव कर सकता है। राज्य सभा में एक लिखित प्रश्न का जवाब देते हुए रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे जल्द ही सीनियर सिटीजंस के लिए रियायत बहाल कर सकता है। जिसे कोरोना महामारी के दौरान बंद कर दिया गया था।

रेल मंत्रालय ने राज्यसभा में कहा कि नियमों में बदलाव हो सकता है। इसके लिए स्थायी समिति इस पर विचार कर रही है। सीनियर सिटीजन को कम से कम स्लीपर और 3 AC रियायत की समीक्षा करने की सलाह दी है। वहीं संसदीय पैनल ने भी सिफारिश की है कि सीनियर सिटीजन को रेलवे टिकट पर छूट बहाल की जानी चाहिए।

53 फीसदी मिलता है डिस्काउंट

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2019-20 में रेलवे ने पैसेंजर टिकट पर 59,837 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है। ट्रेन में सफर करने वाले सभी नागरिकों को किराए पर औसतन 53 फीसदी का डिस्काउंट मिलता है। इसके साथ ही दिव्यांगजनों, स्टूडेंट्स और मरीजों को इस छूट के अलावा भी कई तरह की रियायतें मिलती हैं। वहीं इस मामले में रेलवे बोर्ड का कहना है कि वो सीनियर सिटीजंस को रियायतें देने की योजना बना रहा है। सीनियर सिटीजंस को सब्सिडी बरकरार रखते हुए इन रियायतों की लागत को कम करने का विचार किया जा रहा है। अभी तक कोई नियम और शर्तें नहीं तय की गई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें