Indian Railways: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को समय पर पहुंचने में मदद करने के लिए लगातार अपनी सुविधाओं में सुधार कर रहा है। इस बीच, ट्रेन से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो आपको आईआरसीटीसी की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। यात्रियों को अब मुफ्त खाने के साथ-साथ पानी और कोल्ड ड्रिंक्स के लिए भी कोई पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है।
जी हां, अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं और आपकी गाड़ी अगर लेट हो गई तो आपको खाने के लिए पैसे नहीं देने होंगे। दरअसल, रेलवे की ओर से यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं, लेकिन कई बार हमें सुविधाओं की जानकारी नहीं होती तो हम उनका फायदा नहीं उठा पाते।
राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेनों जैसी कई ऐसी प्रीमियम ट्रेन हैं जिनके देरी से पहुंचने पर यात्रियों को भोजन फ्री में दिया जाता है। जी हां, यानी अगर ट्रेन लेट हुई तो खाना रेलवे की तरफ से फ्री में मिलेगा। नियमों के अनुसार, प्रीमियम ट्रेन अगर 2 घंटे से अधिक घंटे के देरी से स्टेशन पहुंचती है तो रेलवे द्वारा यात्रियों को खाना और पानी मुफ्त में दिया जाएगा।
हालांकि, इन ट्रेनों का किराया सामान्य और एक्सप्रेस ट्रेन की तुलना में काफी अधिक है। इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को IRCTC की तरफ से खाना, पानी और चाय आदि उपलब्ध करवाया जाता है। रेलवे की तरफ से कुछ प्रीमियम ट्रेन चलाई जाती हैं। इस लिस्ट में राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी ट्रेन शामिल हैं।
अगर ये ट्रेन निर्धारित समय से लेट हुई तो यात्रियों को रेलवे की तरफ से मुफ्त खाना दिया जाएगा। IRCTC इन गड़ियों के संचालन पर रेलवे विशेष ध्यान देता है। आपको बता दें कि इस तरह की सुविधा प्लेन में भी दी जाती है। अगर कोई फ्लाइट निर्धारित समय से ज्यादा लेट हुई तो यात्रियों के खाने की व्यवस्था कंपनी को करनी पड़ती है।