Google Doodle: गूगल ने बुधवार 10 मार्च को प्रसिद्ध भारतीय प्रोफेसर और वैज्ञानिक उडुपी रामचंद्र राव (Udupi Ramachandra Rao) का 89वां जन्मदिन मनाया, जिन्हें कई लोग "भारत का सैटेलाइट मैन" (India’s Satellite Man) के रूप में भी याद करते हैं। राव, जो एक भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष थे, ने साल 1975 में भारत की पहली सैटेलाइट "आर्यभट्ट" (Aryabhata) के लॉन्चिंग ऑपरेशन का नेतृत्व किया था। Google Doodle पर पृथ्वी और चमकदार तारों के बैकग्राउंड के साथ प्रोफेसर राव का एक स्केच है।
Google ने अपने डिस्क्रिप्शन में लिखा है, "आपके तारकीय तकनीकी प्रगति को गैलेक्सी के पार महसूस किया जाना जारी है।" Google डूडल की वेबसाइट पर लिखा गया है, "1932 में इसी दिन कर्नाटक के एक सुदूर गांव में जन्मे, प्रोफेसर राव ने एक कॉस्मिक-रे फिजिसिस्ट और डॉ. विक्रम साराभाई के प्रोटेक्ट के रूप में अपना करियर शुरू किया, साराभाई को व्यापक रूप से भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक माना जाता है।"
इसमें आगे लिखा है, "डॉक्टरेट पूरा करने के बाद, प्रोफेसर राव अपनी प्रतिभा को अमेरिका ले आए, जहां उन्होंने प्रोफेसर के रूप में काम किया और NASA के पायनियर और एक्सप्लोरर स्पेस प्रोब पर प्रयोग किए। 1966 में भारत लौटने पर, प्रोफेसर राव ने भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला में एक व्यापक उच्च ऊर्जा खगोल विज्ञान कार्यक्रम शुरू किया। भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला 1972 में अपने देश के सैटेलाइट फ्रोग्राम को आगे बढ़ाने से पहले, अंतरिक्ष विज्ञान के लिए भारत की प्रमुख संस्था थी।
1984 से 1994 तक, प्रोफेसर राव ने भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष के रूप में अपने देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम को समताप मंडल की ऊंचाइयों तक पहुंचाना जारी रखा। राव 2013 में सैटेलाइट हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले भारतीय बन गए, उसी साल PSLV ने भारत का पहला इंटरप्लेनेटरी मिशन, "मंगलयान" सैटेलाइट लॉन्च किया जो आज मंगल की परिक्रमा करता है। 2017 में उनका निधन हो गया।