इंडिगो (Indigo) ने बुधवार को कहा कि 30 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी से अयोध्या हवाई अड्डे (Ayodhya Air Port) के लिए पहली फ्लाइट यानि उद्घाटन फ्लाइट (Inaugral Flight) उड़ान भरेगी और कमर्शियल सर्विस 6 जनवरी से शुरू होंगी। 8 दिसंबर को, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Maryada Purushottam Shri Ram International Airport) इस महीने के आखिर तक तैयार हो जाएगा और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे।
