IOCL Recruitment 2021: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Limited -IOCL) में अगर आप नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतर मौका सामने आया है।
कंपनी ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। जिसमें केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं।
कुछ कैंडिडेट्स को Graduate Apprentice Engineers (GAEs) के तौर पर भी सेलेक्टर किया है। उन्हें मासिक भुगतान किया जाएगा। प्रदर्शन बेहतर होने पर नौकरी दी जा सकती है।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 26 जुलाई इसकी आखिरी तारीख है। अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तार से जानकारी दी गई है। आप उस नोटिफिकेशन को पढ़कर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
जानिए कौन कर सकते हैं अप्लाई
अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो भारत का नागरिक होना जरूरी है। इसके साथ ही गेट 2021 की पास होना जरूरी है।
उम्र
अधिकतम उम्र 26 साल है। कैंडिडेट को GATE 20ज21 की परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। कैंडिडेट को केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में किसी एक से गेट 2021 पास होना जरूरी है। गेट में पिछले साल के नंबर स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
शैक्षिक योग्यता
किसी भी विषय में से AICTE/UGC द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से B.Tech, BE या इसके समकक्ष डिग्री होना चाहिए।
वेतनमान
कैंडिडेट को इंजीनियर/ अधिकारी के तौर सेलेक्शन किया जाएगा। मूल वेतन 50,000 रुपये प्रति महीना होगा।
अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/ पर विजिट करना होगा। आप इसके जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अगर आपको कुछ पूछना है तो आप recruitment2021@indianoil.in पर मेल करके पूछ सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।