IPPB Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी सामने आई है। बैंकिंग सेक्टर में आप अपना भविष्य संवार सकते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (India Post Payments Bank) में स्केल II, III, IV, V & VI के लिए कई पदों पर भर्तियां की जानी है। ये भर्तियां रेगुलर/कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएंगी। इसके तहत मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, चीफ कम्प्लायंस ऑफिसर और इंटरनल ओम्बुड्समैन पदों पर भर्ती होंगी।
अगर आपकी रूचि है तो ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसकी आखिरी तारीख 24 सितंबर 2022 है। इसके बाद किसी भी कैंडिडेट्स का एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सीनियर मैनेजर-26 से 35 साल
असिस्टेंट जनरल मैनेजर-32 से 45 साल
डिप्टी जनरल मैनेजर-35 से 55 साल
डीजीएम-प्रोग्राम/वेंडर मैनेजमेंट-35 से 55 साल
चीफ कम्प्लायंस ऑफिसर-38 से 55 साल
इंटर्नल ओम्बुड्समैन-अधिकतम 65 साल
अलग-अलग पदों पर अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। योग्यता के संबंध में जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।
अन्य कैंडिडेट्स के लिए- 750/- रुपये
अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।