IRCTC Nepal Tour Package: आप अगर अपने परिवार के साथ सर्दियों की छुट्टी में अपने दोस्तों या परिवार के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो नेपाल घूम सकते हैं। नेपाल घूमने के लिए आईआरसीटीसी आपके लिए अच्छा मौका लेकर आया है। इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation IRCTC) नेपाल के कुछ प्रमुख शहरों और दर्शनीय स्थल घूमने का जबरदस्त मौका लेकर आई है। आप बहुत ही कम दाम नेपाल के पहाड़ों का मजा ले सकते हैं। IRCTC नेपाल घूमाने के लिए पैकेज लेकर आया है। ये एयर टूर पैकेज 5 दिसंबर से शुरू होगा।
5 दिसंबर से शुरू हो रहा है टूर पैकेज
IRCTC का नेपाल टूर पैकेज 6 दिन और 5 रात का है। ये टूर पैकेज भोपाल से शुरू होगा। आईआरसीटीसी ये टूर पैकेज 5 दिसंबर से शुरू करेगी। आईआरसीटीसी ने इस एयर टूर पैकेज की जानकारी ट्विटर के जरिये दी है। इस टूर पैकेज में हवाई यात्रा, थ्री स्टार होटल और खाना शामिल है। इसमें ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा।
ये है नेपाल पैकेज की कॉस्ट
अगर आप इस पैकेज के तहत यात्रा करना चाहते हैं तो फ्लाइट, होटल, नाश्ते और लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए प्रति व्यक्ति 47,500 रुपये खर्च करने होंगे। अगर दो व्यक्ति घूम रहे हैं तो इसमें खर्च कम आएगा। तब आपको 39,000 रुपये हर एक व्यक्ति का देना होगा। 3 लोगों के लिए 38,500 रुपये देने होंगे। सरकारी कर्मचारी इस पर LTC का फायदा उठा सकते हैं। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको तमाम जानकारी मिल जाएगी। ये टूर पैकेज पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर मिल रहा है।
नेपाल में घुमाई जाएंगी ये जगह
नेपाल पैकेज (Durga Puja Special Nepal Nirvana Package) में पोखरा में फेवा झील, सारंगकोट व्यू पॉइंट पर सनराइज, बिंद्याबासिनी मंदिर, डेवी फॉल्स, गुप्तेश्वर महादेव केव, काठमांडू में मनोकामना मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर, दरबार स्क्वायर, रॉयल पैलेस, स्वयंभूनाथ मंदिर और चितवन में नेशनल पार्क आदि जगह देखने का मौका मिलेगा। इसमें आपके होटल का ठहरना, नाश्ते और लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्च शामिल है। टूरिस्ट IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट irctctourism.com पर बुकिंग कर सकते हैं।