IRCTC नेपाल और भारत को करेगा कनेक्ट, भारत गौरव के तहत 21 जून को चलेगी टूरिस्ट ट्रेन, जानें कितने में मिल रहा है पैकेज

आईआरसीटीसी, भारतीय रेलवे की भारत गौरव योजना (Bharat Gaurav Tourist Train) के तहत टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से दो देशों को जोड़ने वाली भारत की पहली एजेंसी होगी। 21 जून को ट्रेन रवाना होगी और ये भारत और नेपाल दो देशों की यात्रा कराएगी

अपडेटेड Jun 09, 2022 पर 11:28 AM
IRCTC के मुताबिक ट्रेन 21 जून को नई दिल्ली से श्री रामायण यात्रा सर्किट पर रवाना होगी।

Indian Raiilway/IRCTC: आईआरसीटीसी, भारतीय रेलवे की भारत गौरव योजना (Bharat Gaurav Tourist Train) के तहत टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से दो देशों को जोड़ने वाली भारत की पहली एजेंसी होगी। 21 जून को ट्रेन रवाना होगी और ये भारत और नेपाल दो देशों की यात्रा कराएगी। इंडियन रेलवे केटरिंग और टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के मुताबिक ट्रेन 21 जून को नई दिल्ली से श्री रामायण यात्रा सर्किट पर रवाना होगी। सफदरजंग रेलवे स्टेशन से चलने वाली ट्रेन श्री रामायण यात्रा सर्किट पर भारत और नेपाल के बीच लगभग 8,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

पहली बार दो देशों की यात्रा कराएगी टूरिस्ट ट्रेन

यह ट्रेन भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थानों को कवर करते हुए "स्वदेश दर्शन" योजना के तहत पहचाने गए रामायण सर्किट पर चलेगी। ट्रेन से नेपाल में स्थित जनकपुर में राम जानकी मंदिर की यात्रा इसमें शामिल है। यह इतिहास में पहली बार होगा। आईआरसीटीसी के अनुसार 600 व्यक्तियों की क्षमता वाली ट्रेन अयोध्या, बक्सर, जनकपुर, सीतामढ़ी, काशी, प्रयाग, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम, कांचीपुरम और भद्राचलम सहित प्रमुख शहरों को कवर करेगी।


62,370 रुपये का है पैकेज

यह पूरी यात्रा 8000 किलोमीटर की है। यात्रा दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 21 जून को शुरू होगी और 18 दिन तक चलेगी। इसमें यात्री थर्ड एसी में ट्रैवल करेंगे। इसमें 600 यात्री सफर करेंगे। ट्रेन में गार्ड भी मौजूद होंगे जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। इस ट्रेन की बुकिंग आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर कर सकते हैं। इस पैकेज की कॉस्ट 62,370 रुपये प्रति व्यक्ति है। टिकट की कॉस्ट पर इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की आप कौनसे स्टेशन से यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।

श्री रामायण यात्रा में दो देश और 8 राज्यों की यात्रा करेंगे

रेलवे ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 'श्री रामायण यात्रा' के बारे में बताया कि यह ट्रेन 8000 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इसमें 8 राज्यों और दूसरे देश नेपाल घूमने का मौका मिलेगा। आठ राज्यों में यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश शामिल है।

इन शहरों के होंगे दर्शन

यात्रियों को उत्तर प्रदेश (UP) के अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, भरत हनुमान मंदिर, भरत कुंड और सरयू घाट दिखाय जाएगा। इसके बाद ये ट्रेन नेपाल के जनकपुर में श्री राम जानकी मंदिर जाएगी। वहां से बिहार के सीतामढ़ी में जानकी मंदिर और पुराना धाम घुमाया जाएगा। उसके बाद बक्‍सर में राम रेखा घाट, रामेश्वर नाथ मंदिर, वाराणसी का संकटमोचन मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, भारद्वाज आश्रम, हनुमान मंदिर और विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। फिर यहा शाम को गंगा आरती दिखाई जाएगी।

नेपाल से दक्षिण भारत जाएगी ट्रेन

प्रयागराज सीतामढ़ी, भारद्वाज आश्रम, गंगा-यमुना संगम और हनुमान मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। फिर श्रृंगवेरपुर में रामचौरा, श्रिंगी ऋषि आश्रम और रामघाट जाएंगे। उसके बाद ट्रेन चित्रकूट जाएगी जहां आपको सती अनुसुइया मंदिर, गुप्त गोदावरी और रामघाट के दर्शन कराएं जाएंगे। उसके बाद तमिलनाडु के रामेश्वरम रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी लेकर जाएंगे। इसके बाद कांचीपुरम विष्णु कांची, शिवा कांची और कामाक्षी अम्मान मंदिर में दर्शन कराए जाएंगे।

Share Market Live Update: सेंसेक्स 150 अंक टूटा, निफ्टी 16,300 के आसपास, Dr Reddy's, ONGC, Coal India में बढ़त

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।