Madhya Pradesh News: आय से अधिक संपत्ति मामले में मध्य प्रदेश के जबलपुर में आरटीओ संतोष पाल सिंह के घर हुई छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ है। EOW (Economic Offences Wing) ने यह छापेमारी संतोष पाल के सभी ठिकानों पर की गई है। छापेमारी के दौरान उनके घर से करीब 16 लाख रुपये नकद और सोने के कई जेवरात बरामद किए गए हैं। लंबे समय से संतोष पाल की आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिल रही थी।
