Jalgaon Train Accident : महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार को लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद कई रेल यात्री ट्रेन से उतरकर पटरी पर आ गए, जिससे कई लोगों की मौत हो गई। वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने जलगांव हादसे को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि, पुष्पक एक्सप्रेस की पेंट्री कार में एक चायवाले ने ट्रेन में आग लगने की अफवाह उड़ाई। जिसे बाद ये अफवाह दो यात्रियों ने पूरे ट्रेन में फैला दी, इस अफवाह से यात्रियों में दहशत फैल गई और कुछ लोग ट्रेन से कूद गए।
