Jalna Violence: सेंट्रल महाराष्ट्र (Maharashtra) के जालना (Jalna) जिले में मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) के लिए विरोध प्रदर्शन (Protest) शुक्रवार को हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिसके बाद कम से कम एक दर्जन पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और धुले-सोलापुर रोड के अंतरवाली गांव में भीड़ पर आंसू गैस के गोले भी दागे।
