AIIMS Vacancy: एम्स में बिना एग्जाम सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 67000 से अधिक मिलेगी सैलरी

AIIMS Job Vacancy: एम्स रायपुर के अलावा AIIMS बठिंडा में भी सीनियर रेजिडेंट के पदों पर वैकेंसी निकली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट aiimsbathinda.edu.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा

अपडेटेड Aug 15, 2024 पर 6:31 PM
Story continues below Advertisement
AIIMS Job Vacancy: उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 45 साल होनी चाहिए

AIIMS Recruitment 2024: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज (AIIMS) में बिना लिखित परीक्षा दिए सरकारी नौकरी (Sarakri Naukri) पाने की शानदार मौका है। दरअसल, एम्स रायपुर में अलग-अलग विभागों में सीनियर रेजिडेंट (ग्रुप-A) के पदों पर वैकेंसी निकली है। जो उम्मीदवार नौकरी की तलाश में हैं, वे एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsraipur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत हो चुकी है।

एम्स के इन पदों के लिए जो भी उम्मीदवार अप्लाई करना चाहते हैं, वे 23 अगस्त से पहले कर दें। इस वैकेंसी के माध्यम से 82 पदों पर भर्ती की जाएगी। नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवार https://www.aiimsraipur.edu.in/ लिंक पर जाकर डायरेक्टर अप्लाई कर सकते हैं।

उम्र सीमा


AIIMS Vacancy 2024 के तहत जो भी उम्मीदवार अप्लाई कर रहे हैं उनकी अधिकतम उम्र 45 साल होनी चाहिए। हालांकि, SC/ST के लिए अधिकतम आयु में 5 साल और OBC उम्मीदवारों के लिए 3 साल की छूट है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर 1,000 रुपये देना होगा।

योग्यता

एम्स की इस भर्ती के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री यानी एमडी/एमएस/डीएनबी/डिप्लोमा का सर्टिफिकेट होना चाहिए। सेलेक्शन होने से पहले उम्मीदवार के पास डीएमसी/डीडीसी/एमसीआई/राज्य रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।

सैलरी

इन पदों पर चयन होने वाले उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर लेवल-11 के तहत हर महीने करीब 67,700 रुपये मिलेगी।

भर्ती के लिए डायरेक्ट लिंक

नोटिफिकेशन लिंक

AIIMS Recruitment 2024 Notification

अप्लाई करने का लिंक

AIIMS Recruitment 2024

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।