AIIMS Recruitment 2024: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज (AIIMS) में बिना लिखित परीक्षा दिए सरकारी नौकरी (Sarakri Naukri) पाने की शानदार मौका है। दरअसल, एम्स रायपुर में अलग-अलग विभागों में सीनियर रेजिडेंट (ग्रुप-A) के पदों पर वैकेंसी निकली है। जो उम्मीदवार नौकरी की तलाश में हैं, वे एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsraipur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत हो चुकी है।
