Get App

बैंक ऑफ बड़ौदा में सरकारी नौकरी पाने का मौका! सिर्फ इंटरव्यू के जरिये मिल जाएगी जॉब, यहां करें अप्लाई

Government Job in BOB: बैंक ऑफ बड़ौदा में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बैंक ऑफ बड़ौदा बिना किसी लिखित परीक्षा के सिर्फ इंटरव्यू के जरिये जॉब ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 27, 2024 पर 11:46 AM
बैंक ऑफ बड़ौदा में सरकारी नौकरी पाने का मौका! सिर्फ इंटरव्यू के जरिये मिल जाएगी जॉब, यहां करें अप्लाई
Government Job in BOB: बैंक ऑफ बड़ौदा में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।

Government Job in BOB: बैंक ऑफ बड़ौदा में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बैंक ऑफ बड़ौदा बिना किसी लिखित परीक्षा के सिर्फ इंटरव्यू के जरिये जॉब ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए बीसी सुपरवाइजर के पदों को फिर से भरा जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को सभी जरूरी जानकारी ध्यान से पढ़कर आवेदन करना चाहिए।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित योग्यता होनी चाहिए, जो नोटिफिकेशन में दी गई है।

उम्र

आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिटायर बैंक कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष रखी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें