बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) की ओर से रिजल्ट का ऐलान कर दिया गया है। इसमें लिखित परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। या है। परीक्षार्थी पोर्टल पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके नतीजों की जांच कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में जिन लोगों का चयन हुआ है। उन्हें भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी फिजिकल की परीक्षा देना होगा।
बता दें कि CSBC ने बिहार पुलिस की कई इकाइयों में कांस्टेबल पदों के लिए 21,391 खाली पड़े पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इनमें जिला पुलिस, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस और कांस्टेबल कैडर के भीतर कई यूनिट्स में भर्तियां की जाएंगी।
Bihar Police Constable Result 2024: ऐसे चेक करें नतीजे
1 – सबसे पहले केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल भर्ती (CSBC) की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
2 – फिर होमपेज पर कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट 2024 लिंक दिख जाएगा। क्लिक करें।
3 - फिर इस लिंक पर क्लिक करें।
4 – इसके बाद अपने नतीजे देखने के लिए एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि दर्ज करना होगा।
5 – इसके बाद अपकी स्क्रीन पर नतीजे दिख जाएंगे।
फिजिकल टेस्ट के लिए जारी होगा नोटिफिकेशन
इस भर्ती की परीक्षा 7, 11,18, 21, 25 और 28 अगस्त को 38 जिलों में कराई गई थी। लिखित परीक्षा में 511 कैंडिडेट्स कई कारणों से अयोग्य हो गए थे। इनके अलावा लिखित परीक्षा में हिस्स लेने वाले कैंडिडेट्स की संख्या 11,94,590 रही। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को अब फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। फिजिकल टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स फिजिकल टेस्ट के लिए वेबसाइट पर विजिट करते रहें।