Get App

Bihar Police Result 2024 Out: बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, इस लिंक के जरिए फटाफट करें चेक

Bihar Police Result 2024 Out: बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 का इंतजार खत्म हो गया है। लिखित परीक्षा के नतीजे घोषित किए दिए गए हैं। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। यह परीक्षा बिहार पुलिस में 21,391 कांस्टेबल के खाली पड़े पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 14, 2024 पर 4:11 PM
Bihar Police Result 2024 Out: बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी,  इस लिंक के जरिए फटाफट करें चेक
Bihar Police Result 2024 Out: बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा में कुल 106955 उम्मीदवार पास हुए हैं।

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) की ओर से रिजल्ट का ऐलान कर दिया गया है। इसमें लिखित परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। या है। परीक्षार्थी पोर्टल पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके नतीजों की जांच कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में  जिन लोगों का चयन हुआ है। उन्हें भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी फिजिकल की परीक्षा देना होगा।

बता दें कि CSBC ने बिहार पुलिस की कई इकाइयों में कांस्टेबल पदों के लिए 21,391 खाली पड़े पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इनमें जिला पुलिस, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस और कांस्टेबल कैडर के भीतर कई यूनिट्स में भर्तियां की जाएंगी।

Bihar Police Constable Result 2024: ऐसे चेक करें नतीजे 

1 – सबसे पहले केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल भर्ती (CSBC) की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विजिट करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें