Bihar STET 2024: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बेहतर मौका सामने आया है। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (Bihar School Examination Board - BSEB) ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar State Eligibility Test – BSEB) 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी स्कूलों में टीचर बनने का सपना देख रहे योग्य उम्मीदवारों के लिए बेहतर मौका है। इसके लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाकर बिहार एसटीईटी 2024 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने की प्रक्रिया 14 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इसकी आखिरी तारीख 2 जनवरी 2024 है।
बिहार STET परीक्षा के लिए सामान्य/आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग/ पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों को केवल पेपर-1 या पेपर-2 के लिए - 960 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, अगर इस कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए अप्लाई करना होगा तो उन्हें 1440 रुपये का शुल्क देना होगा।
वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के पुरुष व महिला उम्मीदवारों को केवल पेपर 1 या पेपर 2 के लिए- 760 रुपये देना होगा। इसके अलावा, दोनों पेपर के लिए 1140 रुपये फीस देनी होगी। STET 2024 पेपर I और पेपर II के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। STET 2024 पेपर I के लिए संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री और डी.एड. है। वहीं एसटीईटी 2024 पेपर II के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और बी.एड. कर चुके उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। अगर आयु सीमा बात करें तो योग्य उम्मीदवारों की उम्र 01 अगस्त 2023 को 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.bsebstet2024.com पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर बिहार STET परीक्षा तिथि 2024 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा। यहां ऑलाइन फॉर्मम भरना होगा। हालांकि, अप्लाई करने से पहले कैंडिडेट्स को बात का ध्यान रखना होगा कि उनके पास एक वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर हो। इसी से वे रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद आवेदन पत्र फॉर्म भरने की प्रक्रिया को पूरा करें। इसके बाद प्रिंट जरूर रख लें।