Bihar VidhanSabha Vacancy: विधानसभा में निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं और 12वीं पास ऐसे करें अप्लाई

Bihar VidhanSabha Vacancy: बिहार विधानसभा सचिवालय में कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। 1 जनवरी 2204 से फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी

अपडेटेड Dec 31, 2023 पर 3:00 PM
Story continues below Advertisement
Bihar VidhanSabha Vacancy: फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2024 है।

Bihar VidhanSabha Vacancy: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपक सामने एक बेहतर मौका सामने आया है। बिहार विधानसभा में कई पदों के लिए भर्ती निकली हैं। इसके लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। बिहार विधानसभा ने इन भर्तियों को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया था। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 1 जनवरी 2024 से फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 21 जनवरी 2024 तक फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। कुल 183 वैकेंसी निकली हैं। जिनमें गार्ड की 80, ऑपरेटर की 40, ड्राइवर की 9 और अटेडेंट के 54 पद भरे जाएंगे।

अप्लाई करते समय ऑनलाइन फीस भरना होगा। ऑफिस अटेंडेंट पदों के लिए 400 रूपये, डाटा इंट्री ऑपरेटर के लिए 600 रूपये और सिक्योरिटी गॉर्ड के लिए 675 रूपये तय किया गया है। पेमेंट नेट बैंकिंग/क्रेडिट/डेबिट कार्ड के जरिए कर सकते हैं।

जानिए शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा


अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा तय की गई है। सिक्योरिटी गॉर्ड के लिए 12वीं पास या समकक्ष होना जरूरी है। वहीं इन पदों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल और अधिकतम 25 साल होना चाहिए।

डाटा एंट्री ऑपरेटर

इसके लिए 12वीं होना चाहिए। इसके साथ ही 8000 की डिप्रेशन प्रति घंटा की टाइपिंग स्पीड होना चाहिए। न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 37 साल तय की गई है।

ड्राइवर

10वीं पास के साथ वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस और न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 साल निर्धारित है।

ऑफिस अटेंडेंट

मैट्रिक पास या समकक्ष होना चाहिए। वहीं आयु सीमा 18 से 37 साल होनी चाहिए। सभी पदों के लिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

UIIC Recruitment 2024: युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस में निकली बंपर वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई

सिक्योरिटी गॉर्ड – लेवल 3 के तहत 21,700 – 69100 रुपये।

डाटा एंट्री ऑपरेटर – लेवल 4 के तहत 25500 से लेकर 81,100 रुपये।

ड्राइवर – लेवल 2 के तहत 19,900 – 63,200 रुपये।

ऑफिस अटेंडेंट – लेवल 1 के तहत 18,500 से लेकर 56900 रुपये।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।