BSSTET 2023: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो बिहार सरकार ने बेहतर मौका मुहैया कराया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination – Board) ने 2 दिसंबर, 2023 को बिहार स्पेशल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (Bihar Special School Teacher Eligibility Test -BSSTET 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bsebstet.com के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने फिलहाल परीक्षा की तारीख का ऐलान नहीं किया है। बिहार बीएसएसटीईटी परीक्षा 2023 (Bihar BSSTET 2023 Exam) के जरिए स्पेशल स्कूलों में खाली 7279 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
