थाईलैंड, श्रीलंका के बाद ये देश भी दे रहा है वीजा फ्री एंट्री, अब यहां जाने के लिए नहीं देना होगा कोई भी पैसा

कोविड19 की महामारी से उबरने के बाद ज्यादातर देश टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रोग्राम चला रहे हैं। ज्यादातर लोग अब बिना किसी डर के देश विदेश घूमने निकल रहे हैं। यहीं कारण है कि क्रिसमस और नए साल के मौके पर ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट को अट्रैक्ट करने के लिए ये देश भी वीजा और फ्लाइट पर कई सर्विस भारतीयों को दे रहे हैं

अपडेटेड Dec 07, 2023 पर 1:14 PM
Story continues below Advertisement
मलेशिया ने भारत के लोगों को वीजा ऑन एराइवल देने का ऐलान किया है।

कोविड19 की महामारी से उबरने के बाद ज्यादातर देश टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रोग्राम चला रहे हैं। ज्यादातर लोग अब बिना किसी डर के देश विदेश घूमने निकल रहे हैं। यहीं कारण है कि क्रिसमस और नए साल के मौके पर ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट को अट्रैक्ट करने के लिए ये देश भी वीजा और फ्लाइट पर कई सर्विस भारतीयों को दे रहे हैं। अब कई देश टूरिस्टों को वीजा फ्री एंट्री और वीजा ऑन अराइवल की सर्विस दे रहे हैं। अभी तक इस गिनती में थाईलैंड, श्रीलंका, भूटान जैसे नाम शामिल थे लेकिन अब इस लिस्ट में एक और नाम मलेशिया का भी जुड़ गया है।

मलेशिया दे रहा है वीजा फ्री एंट्री

मलेशिया ने भारत के लोगों को वीजा ऑन एराइवल देने का ऐलान किया है। मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने भारत के साथ चीन के नागरिकों को भी मलेशिया में 30 दिनों तक के लिए फ्री वीजा एंट्री की इजाजज दे दी है। यानी, अब मलेशिया में लोग बिना वीजा लिए जा सकते हैं। वहां एयरपोर्ट पर वीजा ऑन अराइवल की सर्विस ले सकते हैं। अभी तक भारतियों को मलेशिया जाने के लिए पहले से ही भारत से वीजा लेकर जाना पड़ता था। अब ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी। अब यात्री बिना वीजा लिए मलेशिया जा सकते हैं।


1 दिसंबर से मिल रही है ये सर्विस

मलेशिया वीजा फ्री एंट्री 1 दिंसबर 2023 से भारत और चीन के नागरिकों को दे रहा है। आपको इसके जरिये मलेशिया में फ्री एंट्री मिलेगी।  आपके पास वैलिड पासपोर्ट और रिटर्न टिकट का प्रूफ और होटल बुकिंग मलेशिया इमिग्रेशन पर दिखानी होगी। मलेशिया अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए टूरिज्म को बढ़ावा दे रहा है।

थाईलैंड दे रहा वीजा फ्री एंट्री

थाईलैंड भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री दे रहा है। भारतीय (Indians) अब बिना किसी वीजा फीस के थाईलैंड घूम सकते हैं। भारतीयों के लिए थाईलैंड वीजा फीस 3,000 रुपये के करीब थी, जो अब एयरपोर्ट पर जाकर देनी होती है। हालांकि, अब आपको ये फीस नहीं देनी होगी। थाईलैंड भी ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट को अट्रैक्ट करने के लिए ऐसा ऑफर दे रहा है। ये छूट भारतीयों को मई 2024 तक मिलेगी।

श्रीलंका भी दे रहा है फ्री वीजा

24 अक्टूबर को श्रीलंका कैबिनेट ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 31 मार्च 2024 तक भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड को मुफ्त वीजा जारी करने की मंजूरी दे दी थी। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी। ये सर्विस 31 मार्च 2024 तक मिलेगी। इन देशों के पर्यटक अब श्रीलंका के लिए बिना किसी चार्ज के वीजा ले सकते हैं। भूटान में पहले से ही भारतीयों की एंट्री मुफ्त है।

वियतनाम भी भारतियों को दे सकता है फ्री एंट्री

ऐसी खबरें आ रही है कि वियतनाम भी भारत के ट्रेवलर्स के लिए वीजा फ्री एंट्री शुरू कर सकता है। वियतनाम में अभी जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन, डेनमार्क, स्वीडन और फिनलैंड के लोगों को वीजा फ्री एंट्री मिलती है।

Short Call : नवंबर में पैसेंजर कार और टू-व्हीलर्स की रिकॉर्ड बिक्री, IDFC Bank, Paytm और HAL से आ रही खट्टीमिठी खबरें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।