केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। CTET 2024 परीक्षा 14 दिसंबर 2024 को कराई जाएगी। एग्जाम सिटी की स्लिप आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट कर डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप एक प्रोविजनल डॉक्यूमेंट है। इसमें उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। जैसे एग्जाम सिटी, एग्जाम की डेट, सेंटर जैसी तमाम जानकारी रहती है। सीटीईटी 2024 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करना होगा। छात्रों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।
सीटीईटी परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। पेपर 1 की परीक्षा कुल 150 अंक और पेपर 2 की परीक्षा कुल 150 अंक का है।
CTET Exam City 2024: सिटी स्लिप कैसे करें डाउनलोड?
1 - सबसे पहले तो सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
2 - फिर होम पेज पर दिख रहे CTET दिसंबर 2024 परीक्षा सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करना होगा।
3 - इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां पर कैंडिडेट्स को फिर से लिंक पर क्लिक करना होगा।
4 - इब लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
5 - आपका सिटी इंटिमेशन स्लिप दिखने लगेगा।
6 - अपने सिटी स्लिप की जांच करें और उसे डाउनलोड कर लें।
7 - आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास जरूर रख लें।
परीक्षा पास करने पर सरकारी अध्यापक के लिए अप्लाई कर सकते हैं
दरअसल, CTET केंद्रीय शिक्षक परीक्षा टीचर सरकारी नौकरी के लिए क्वालीफाइंग एग्जाम है। जिसके लिए सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की योग्यता हासिल कर लेते हैं। इसमें पेपर I कक्षा 1 से 5वीं तक शिक्षक बनने के लिए होता है। वहीं पेपर-II कक्षा 6वीं से 8वीं तक के शिक्षकों के लिए होता है। इस परीक्षा से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर विजिट करें।