अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और इंटेलिजेंस ब्यूरो में जॉब पाने का सपना है तो आपके लिए खुशखबरी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में सैकड़ों की तादाद में वैकेंसी जारी होने वाली है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की नौकरी काफी बेहतरीन मानी जाती है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें अप्लाई करके सरकारी नौकरी हासिल करने का सपना पूरा कर सकते हैं। अगर आप भी इस वैकेंसी में अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके बारे में सारी जानकारी का होना जरूरी है। आइये जान लेते हैं इस वैकेंसी से जुड़ी हुई हर एक डिटेल।
इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली है सैकड़ों वैकेंसी
इंटेलिजेंस ब्यूरो ने इस वैकेंसी को लेकर ऑफीशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो के तहत 677 पदों पर वैकेंसी को जारी किया गया है। इस वैकेंसी के तहत सिक्योरिटी अस्सिटेंट या मोटर ट्रांसपोर्ट और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर बहाली की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2023 से शुरू की जाएगी। वहीं उम्मीदवार इस वैकेंसी में 13 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कब तक कर सकते हैं फीस पेमेंट
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस अप्लीकेशन में फीस का भुगतान 16 नवंबर 2023 तक किया जा सकता है। वहीं इस भर्ती अभियान के तहत जनरल, ओबीसी और EWS कटेगरी के लिए अप्लीकेशन फीस 500 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, PWD, और महिलाओम के लिए आवदेन फीस 50 रुपये रखा गया है।
क्या है इस भर्ती के लिए योग्यता
इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) की तरफ से जारी किए गए विज्ञापन की तरफ से उम्मीदवारों को अप्लाई करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा में पास होना जरूरी है। वहीं एसए और एमटी पदों के लिए 10वीं पास होने के साथ साथ ड्राइविंग लाइसेंस का होना भी जरूरी है। वहीं अगर आयु सीमा की बात करें तो एमटीएस पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 27 साल और एसए और एमटी पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र 25 साल से ज्यादा की नहीं होनी चाहिए।
क्या है चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का तरीका
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का सेलेक्शन रिटेन एग्जाम ड्राइविंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए होगा। वहीं इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले इसकी ऑफीशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को भर्ती के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पर्सनल डिटेलेस दर्ज करके सबमिच करना होगा। इसके बाद आपको फॉर्म भरकर फीस का भुगतान करना होगा।