Get App

IB में निकलने वाली है सैकड़ों की तादाद में वैकेंसी, जानें कहां से और कब तक अप्लाई कर सकते हैं ये फॉर्म

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में सैकड़ों की तादाद में वैकेंसी जारी होने वाली है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की नौकरी काफी बेहतरीन मानी जाती है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें अप्लाई करके सरकारी नौकरी हासिल करने का सपना पूरा कर सकते हैं। अगर आप भी इस वैकेंसी में अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके बारे में सारी जानकारी का होना जरूरी है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 13, 2023 पर 9:37 PM
IB में निकलने वाली है सैकड़ों की तादाद में वैकेंसी, जानें कहां से और कब तक अप्लाई कर सकते हैं ये फॉर्म
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में सैकड़ों की तादाद में वैकेंसी जारी होने वाली है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की नौकरी काफी बेहतरीन मानी जाती है

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और इंटेलिजेंस ब्यूरो में जॉब पाने का सपना है तो आपके लिए खुशखबरी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में सैकड़ों की तादाद में वैकेंसी जारी होने वाली है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की नौकरी काफी बेहतरीन मानी जाती है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें अप्लाई करके सरकारी नौकरी हासिल करने का सपना पूरा कर सकते हैं। अगर आप भी इस वैकेंसी में अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके बारे में सारी जानकारी का होना जरूरी है। आइये जान लेते हैं इस वैकेंसी से जुड़ी हुई हर एक डिटेल।

इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली है सैकड़ों वैकेंसी

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने इस वैकेंसी को लेकर ऑफीशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो के तहत 677 पदों पर वैकेंसी को जारी किया गया है। इस वैकेंसी के तहत सिक्योरिटी अस्सिटेंट या मोटर ट्रांसपोर्ट और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर बहाली की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2023 से शुरू की जाएगी। वहीं उम्मीदवार इस वैकेंसी में 13 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कब तक कर सकते हैं फीस पेमेंट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें