इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) लखनऊ ने अपने कुल 576 स्टूडेंट्स के लिए कुल 634 ऑफर हासिल किए हैं। प्लेसमेंट में घरेलू स्तर पर सबसे बड़ा पैकेज 66 लाख रुपये सालाना रहा, जबकि सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पैकेज 45 लाख रुपये का रहा। संस्थान के छात्रों की औसत सैलरी 30 लाख रुपये सालाना रही है। संस्थान के रिक्रूटमेंट में 250 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने हिस्सा लिया।
IIM लखनऊ में स्टूडेंट्स की भर्ती के लिए अलग-अलग सेक्टरों की जिन कंपनियों ने हिस्सा लिया, उनमें ABG, एक्सेंचर (Accenture), अदाणी ग्रुप (Adani Group), एवेंडस कैपिटल (Avendus Capital), बेन एंड कंपनी (Bain & Company),BCG, डेलॉइट (Deloitte), मैकिंजी (McKinsey), माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), ओला (Ola), PwC, शेल (Shell), वीजा (VISA) आदि शामिल हैं।
इसके अलावा, एयरटेल (Airtel), बजाज कंज्यूमर केयर (Bajaj Consumer Care), डाबर (Dabur), डेल्हीवरी (Delhivery), एस्सार ग्रुप (Essar Group), HUL, प्रॉक्टर एंड गैंबल व अन्य शामिल हैं। बैंकिंग,प फाइनेंशियल सेक्टर और इंश्योरेंस सेक्टर की जिन कंपनियों ने इस भर्तीप्रक्रिया में हिस्सा लिया, उनमें गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs), HSBC, ICICI सिक्योरिटीज, IIFL, JM फाइनेंशियल, NIIF आदि शामिल हैं।
IIM लखनऊ में प्लेसमेंट सेल की हेड प्रोफेसर प्रियंका शर्मा ने बताया, 'जॉब मार्केट में चुनौतीपूर्ण स्थितियों के बावजूद IIM लखनऊ ने एक बार फिर बेहतर परफॉर्मेंस दी है। यह संस्थान आर्थिक मोर्चे पर चुनौतीपूर्ण हालात के बावजूद विभिन्न कंपनियों के लिए पसंदीदा ठिकाना बना है।'