IOCL Recruitment 2023: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपके सामने बेहतर मौका सामने आया है। दरअसल, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Ltd -IOCL) बंपर वैकेंसी निकली हैं। IOCL ने टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1720 पद भरे जाएंगे। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रकिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 नवंबर 2023 तक एप्लीकेशन सब्मिट कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक IOCL की वेबसाइट iocl.com पर विजिट करना होगा।
