ITBP Recruitment 2024: आईटीबीपी कांस्टेबल के 545 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास करे अप्लाई, जानें सैलरी समेत सबकुछ

ITBP Constable Recruitment 2024: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने recruitment.itbpolice.nic.in पर कांस्टेबल (ड्राइवर) के 545 पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत जनरल सेंट्रल सर्विस ग्रुप C नॉन गजेटेड (गैर-मंत्रालयी पदों) के तहत कांस्टेबल (ड्राइवर) के कुल 545 पद 7वें सीपीसी के अनुसार उपलब्ध हैं

अपडेटेड Oct 16, 2024 पर 7:29 PM
Story continues below Advertisement
ITBP Constable Recruitment 2024: ITBP भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 545 खाली पड़े कांस्टेबल (ड्राइवर) पदों को भरना है

ITBP Constable Recruitment 2024: केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। आईटीबीपी में कांस्टेबल (ड्राइवर) के 545 पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती अभियान के तहत जनरल सेंट्रल सर्विस ग्रुप C नॉन गजेटेड (Non-Ministerial Posts) के तहत कांस्टेबल (ड्राइवर) के कुल 545 पदों के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने recruitment.itbpolice.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कांस्टेबल भर्ती की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ITBP की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2024 है। ITBP भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 545 खाली पड़े कांस्टेबल (ड्राइवर) पदों को भरना है।

आवेदन करने के लिए सामान्य, OBC और EWS कैटेगरी से संबंधित उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी/एसटी कैटेगरी और भूतपूर्व सैनिकों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।


कांस्टेबल (ड्राइवर) पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। जैसे आवेदकों की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित कैटेगरी से संबंधित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

भर्ती से जुड़ी बातें

- आयु सीमा: आवेदक की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

- भारत तिब्बत सीमा पुलिस की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 545 पदों में जनरल कैटेगरी के 209, एससी के 77, एसटी के 40, ओबीसी के 164 और EWS के 55 आरक्षित पद शामिल हैं।

- सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवा उम्मीदवार 6 नवंबर, 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

- शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक्स पास होना चाहिए।

- ड्राइविंग लाइसेंस: वैध भारी मोटर वाहन (Heavy Motor Vehicle- HMV) का ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

ITBP भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 545 खाली पड़े कांस्टेबल (ड्राइवर) पदों को भरना है। इसमें लेवल 3 पर 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक का वेतन मिलता है। ये सैलरी 7वें सीपीसी के अनुसार, मैट्रिक्स में भर्ती के लिए उपलब्ध हैं। यह जॉब्स भारत में कई स्थानों पर होगा। लिखित परीक्षा की तारीख विभाग द्वारा बाद में घोषित की जाएगी।

ITBP कांस्टेबल ड्राइवर पदों के लिए अप्लाई कैसे करें?

चरण 1: इन पदों पर अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।

चरण 2: अब होमपेज पर new user registration बटन पर क्लिक करें।

चरण 3: आवश्यक डिटेल्स दर्ज करें। फिर एक खुद की एक यूजर आईडी और पासवर्ड जनरेट करें।

चरण 4: लॉग इन करने के बाद आवेदन प्रक्रिया जारी रखें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

चरण 5: आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 6: भविष्य के लिए फॉर्म की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।