MPPSC Vacancy: मध्य प्रदेश में SDM और DSP बनने का गोल्डन चांस, जानें कहां से और कब तक अप्लाई कर सकते हैं फॉर्म

MPPSC Vacancy: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ने स्टेट सर्विस प्री एग्जाम के लिए आवेदन फॉर्म जारी हो गया है। इसमें मध्य प्रदेश के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी इसमें अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप इसमें अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके पास इससे जुड़ी हर एक तरह की जानकारियों का होना जरूरी है। ऐसे में आइये इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक डिटेल के बारे में जान लेते हैं

अपडेटेड Oct 10, 2023 पर 6:44 PM
Story continues below Advertisement
मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ने स्टेट सर्विस प्री एग्जाम के लिए आवेदन फॉर्म जारी हो गया है

MPPSC Vacancy: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारियों में जुटे हुए हैं और आपका सपना एक अधिकारी बनने का है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ने स्टेट सर्विस प्री एग्जाम के लिए आवेदन फॉर्म जारी हो गया है। इसमें मध्य प्रदेश के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी इसमें अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप इसमें अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके पास इससे जुड़ी हर एक तरह की जानकारियों का होना जरूरी है। ऐसे में आइये इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक डिटेल के बारे में जान लेते हैं।

निकला है MPPSC प्री एग्जाम का फॉर्म

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ने स्टेट सर्विस प्री एग्जाम का फॉर्म जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए 22 सितंबर को ही फॉर्म जारी कर दिया गया था। वहीं इस फॉर्म को अप्लाई करने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2023 है। वहीं अगर उम्मीदवारों से फॉर्म अप्लाई करने में कोई गलती हो जाती है तो आप इसमें 21 अक्टूबर 2023 तक सुधार भी कर पाएंगे। हालांकि इसके लिए आपको 50 रुपये का एक्स्ट्रा भुगतान करना होगा। उम्मीदवार इसकी ऑफीशियल वेबसाइट www.mponline.gov.in पर जाकर इसके लिए रजिस्ट्रेशन और अप्लाई कर सकते हैं।

6 साल में तेजी से बढ़ी रोजगार में महिलाओं की भागीदारी, बेरोजगारी दर आई निचले स्तर पर | Moneycontrol Hindi


कब होगा इसका एग्जाम

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) की तरफ से स्टेट सर्विस प्री एग्जाम की तारीख 17 दिसंबर 2023 तय की गई है। वहीं अगर इसके फॉर्म फीस की बात करें जनरल कटेगरी में आने वाले लोगों को और दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 500 रुपये की फीस देनी होगी। वहीं मध्य प्रदेश के रिजर्व कटेगरी में आने वाले उम्मीदवारों को 250 रुपये की फीस देनी होगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को पोर्टल चार्ज के तौर पर 40 रुपये देना होगा।

कितनी उम्र वाले भर सकते हैं ये फॉर्म

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) में स्टेट सर्विस प्री का फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। इस वैकेंसी के तहत कुल 227 सीटों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। MPPSC की इस वैकेंसी में SDM, DSP, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर, नायब तहसीलदार और एक्साइज सबइंस्पेक्टर जैसे पदों पर उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।