MPSC Exam: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने उम्मीदवारों को दी बड़ी राहत! ग्रुप B-C पदों के लिए आयु सीमा बढ़ाने का ऐलान

महाराष्ट्र ग्रुप बी और सी सेवाओं के 1,813 पदों के लिए एमपीएससी ग्रुप बी, सी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने MPSC अप्लाई ऑनलाइन 2024 लिंक और आधिकारिक MPSC सिविल सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2024 अधिसूचना PDF जारी कर दी है

अपडेटेड Dec 23, 2024 पर 6:48 PM
Story continues below Advertisement
MPSC Exam 2024-25: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की वेबसाइट- mpsc.gov.in पर अपडेट अपलोड किया गया है

MPSC Group B-C Exams 2024-25: अगले साल होने वाले परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत देते हुए महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप B और C पदों के लिए आयु सीमा में छूट दी है। MPSC के अनुसार, ग्रुप बी-सी पदों के लिए आयु सीमा में एक साल की वृद्धि की गई है। आयोग की वेबसाइट- mpsc.gov.in पर इससे जुड़े अपडेट्स को अपलोड किया गया है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जनवरी, 2025 है। एमपीएससी ने 5 जनवरी और 2 फरवरी को होने वाली ग्रुप बी और सी परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया है। एमपीएससी ग्रुप बी और सी परीक्षाओं की नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

एमपीएससी ग्रुप बी, सी एग्जाम डेट की घोषणा होने के बाद, वे आधिकारिक वेबसाइट- mpsc.gov.in पर उपलब्ध होंगी। एमपीएससी ग्रुप बी-सी पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mpsc.gov.in/home पर जा सकते हैं। एमपीएससी ग्रुप बी, सी पदों के लिंक पर क्लिक करें। एमपीएससी ग्रुप बी, सी आवेदन पत्र में डिटेल्स दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें। एमपीएससी ग्रुप बी, सी आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद हो जाएगा।

पदों की संख्या और अन्य डिटेल्स


महाराष्ट्र में ग्रुप बी और सी सेवाओं के 1,813 पदों के लिए एमपीएससी द्वारा परीक्षा आयोजित की जा रही है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने MPSC अप्लाई ऑनलाइन 2024 लिंक और आधिकारिक 'MPSC सिविल सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2024 अधिसूचना' PDF जारी कर दी है। उम्मीदवार MPSC ग्रुप B, C 2024 परीक्षा के लिए MPSC की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट MPSC अप्लाई ऑनलाइन 2024 लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी पात्र उम्मीदवारों को अपनी उम्मीदवारी रद्द होने से बचने के लिए निर्धारित अवधि में MPSC आवेदन पत्र 2024 जमा करना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 जनवरी 2024 थी।

ऐसे करें अप्लाई

- आधिकारिक वेबसाइट- mpsc.gov.in पर जाएं।

- एमपीएससी ग्रुप बी, सी आवेदन प्रक्रिया लिंक पर क्लिक करें।

- एमपीएससी ग्रुप बी, सी आवेदन पत्र में डिटेल्स भरें।

- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।

- आगे की जरूरत के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म को PDF में डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

- ग्रुप बी, सी पदों के लिए पात्रता मानदंडों के डिटेल्स के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट- mpsc.gov.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें- RTE: केंद्र सरकार ने बदला शिक्षा का नियम, अब पांचवीं और आठवीं में फेल होने पर नहीं मिलेगा अगले क्लास में एडमिशन

Akhilesh

Akhilesh

Tags: #jobs

First Published: Dec 23, 2024 6:40 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।