NEET UG 2024: नीट रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म भरते समय रहें अलर्ट, एक गलती से डॉक्टर बनने का सपना हो जाएगा चकनाचूर

NEET UG 2024: नीट यूजी 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। मेडिकल कॉलेज में एडमिशन हासिल करने के लिए नीट यूजी परीक्षा पास करना बेहद जरूरी होता है। 12वीं के बाद मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए नीट परीक्षा देने की तैयारी में हैं फॉर्म भरते समय सावधान रहें। एक छोटी सी गलती होने पर डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर हो जाएगा

अपडेटेड Feb 21, 2024 पर 11:36 AM
Story continues below Advertisement
NEET UG 2024: नीट यूजी 2024 परीक्षा के लिए 09 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

NEET UG 2024: अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कई दिनों से जारी है। नीट एग्जाम कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2024 का फॉर्म ऑनलाइन जारी कर दिया है। अगर आप इस साल NEET Exam देने की तैयारी में हैं, तो रजिस्ट्रेशन करते समय सावधान रहें। एक छोटी सी गलती बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। 12वीं बोर्ड परीक्षा पास कर चुके या इस साल देने वाले स्टूडेंट्स exams.nta.ac.in/NEET पर नीट परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। नीट यूजी 2024 परीक्षा के लिए 09 मार्च तक रजिस्ट्रेशन विंडो खुली रहेगी। इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक को इनएक्टिव कर दिया जाएगा।

नीट एप्लिकेशन फीस भरने के लिए आपको 9 मार्च की रात 11.50 बजे तक का समय मिलेगा। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार नीट की परीक्षा 5 मई 2024 को आयोजित की जाएगी। रिजल्ट की घोषणा 14 जून 2024 को होगी। नीट यूजी परीक्षा फॉर्म भरते समय कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इस दौरान एक छोटी सी भी गलती होने पर उम्मीदवार का फॉर्म रिजेक्ट किया जा सकता है।

नीट यूजी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय इन बातों का रखें ध्यान


नीट यूजी 2024 का फॉर्म भरते समय सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की एक लिस्ट बना लें। इसके साथ ही अपनी स्कैन की हुई फोटोग्राफ और सिग्नेचर को पहले से तैयार रखें। बाएं और दाएं हाथ की उंगलियों और अंगूठे के निशान की स्कैन्ड कॉपी को भी पहले से तैयार कर लेना चाहिए। अगर आपको नीट यूजी परीक्षा फॉर्म के साथ पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट जमा करना है तो उसे पीडीएफ फॉर्मेट में बनवा लें। पीडीएफ का साइज 50 केबी से 300 केबी के बीच होना चाहिए। उम्मीदवार की फोटो में उसका चेहरा बिल्कुल साफ नजर आना चाहिए। इसके साथ ही फोटो 01 जनवरी 2024 को या उसके बाद खिंची हुई होनी चाहिए। यानी पुरानी फोटो नहीं लगाना है। नीट यूजी परीक्षा फॉर्म की फोटो टोपी या गॉगल्स लगाकर नहीं खिंचवाएं। जो स्टूडेंट्स पावर वाला चश्मा पहनते हैं। वो फॉर्म में चश्मे वाली फोटो लगा सकते हैं।

NEET-UG के सिलेबस में बड़ा बदलाव, मेडिकल स्टूडेंट्स को मिली राहत!

NEET Application Fees कितनी है?

अगर आप जेनरल कैटेगरी से हैं या एनआरआई हैं तो आपको नीट यूजी एग्जाम 2024 के लिए 1700 रुपये फीस भरनी होगी। अगर आप जनरल ईडब्ल्यूएस या ओबीसी एनसीएल कैटेगरी से हैं तो आपको 1600 रुपये फीस लगेगी। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों के लिए नीट एग्जाम की फीस 1000 रुपये है। इस रकम पर आपको जीएसटी और प्रोसेसिंग फीस अतिरिक्त देनी होगी।

जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

1 – सबसे पहले कैंडिडेट्स को NEET 2024 की आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाना होगा।

2 – अब रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।

3 – न्यू रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन सेलेक्ट करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

4 – इसके बाद परीक्षा फीस जमा करें आखिरी में सब्मिशन पर क्लिक करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।