NEET-UG मेडिकल एंट्रेस एग्जाम का सिलेबस अब कम होने जा रहा है। CBSE के करिकुलम में बदलाव के बाद ये नई अपडेट सामने आई है। NEET-UG अगले साल 5 मई को कंडक्ट किया जाएगा। NEET-UG 2024 के लिए अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड ने ये नोटिफिकेशन जारी किया है। अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड नेशनल मेडिकल कमीशन के अंडर एक ऑटोनोमस बॉडी है जिसने अब NEET-UG 2024 का सिलेबस फाइनलाइज कर दिया है।
