UGC NET Eligibility Criteria 2025: देश के यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर जॉब पाने का सपना देख रहे युवाओं को नए साल में बड़ा तोहफा मिला है। एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए नियमों में संशोधित किए हैं। नए मानदंडों के अनुसार, उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और प्रमोशन के लिए अब राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) पास करना अनिवार्य नहीं होगा। इन मसौदा मानदंडों का खुलासा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार, 6 जनवरी को किया। इसका उद्देश्य फैकल्टी रिक्वायरमेंट और प्रमोशन में लचीलापन लाना है।
