Noida Metro Recruitment 2024: अगर आप नोएडा मेट्रो में काम कर सरकारी नौकरी का मजा लेना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) की तरफ से जनरल मैनेजर पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। नोएडा मेट्रो ने जनरल मैनेजर ऑपरेशंस और सिविल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार नोएडा मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट www.nmrcnoida.com पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। मेट्रो भर्ती में उम्मीदवार आखिरी तारीख 10 मार्च 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद आप अप्लाई नहीं कर पाएंगे।