Railway Recruitment 2023: 12वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी, 295 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कैसे करें अप्लाई

Railway Recruitment 2023: इंडियन रेलवे के तहत पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट plwindianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 12वीं पास के लिए यह बेहतर मौका है। फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसकी आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है

अपडेटेड Oct 17, 2023 पर 1:45 PM
Story continues below Advertisement
Railway Recruitment 2023: रेल मंत्रालय के अधीन पटियाला रेलइंजन कारखाना ने अपरेंटिस पदों के लिए वैकेंसी निकाली है।

Railway Recruitment 2023: अगर आप रेलवे में नौकरी की तलाश में है तो आपके लिए बेहतर मौका सामने आया है। 12वीं पास के लिए अच्छा मौका है। दरअसल, पटियाला लोकोमेटिव वर्क्स (Patiala Locomotive Works-PLW) ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट plwindianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए 295 पद भरे जाएंगे। 9 अक्टूबर से फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसकी आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है।

कुल पदों में से SC के लिए 44 ST के लिए 23, ओबीसी के लिए 80 और सामान्य कैंडिडेट्स के लिए 145 145 पद हैं। दिव्यांग और पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए भी 8-8 पद आरक्षित हैं।

किन पदों पर निकली वैकेंसी


इलेक्ट्रीशिन के लिए 140 पद भरे जाएंगे। मैकेनिक डीजल के लिए 40, मैकेनिस्ट के लिए 15, फिटर के लिए 75, वेल्डर के लिए 25, पद भरे जाएंगे। कुल 295 पद भरे जाएंगे। अगर शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं कम से कम 50 फीसीद अंक होना जरूरी है। वहीं कैंडिडेट्स के पास संबंधित ट्रेड में ITI डिप्लोमा होना बेहद जरूरी है। वहीं परीक्षा फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों और दिव्यांगों को फीस के भुगतान से छूट दी गई है।

उम्र सीमा

लेक्ट्रीशियन, मैकेनिक (डीजल), मशीनिस्ट और फिटर ट्रेड के लिए 15 से 24 साल होना चाहिए।

वेल्डर के लिए 15 से 22 साल होना चाहिए।

सभी ट्रेड्स के लिए एससी, एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल तक ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

महिलाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस, जानें कहां से जाकर अप्लाई करना है फॉर्म

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

कैडिडेट्स के पास फोटो और सिग्नेचर, शिक्षा प्रमाणपत्र (10वीं और 12वीं) की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, मेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड लागना होगा।

जानिए ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई

1 - कैडिडेट्स को सबसे पहले पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स की आधिकारिक वेबसाइट plw.Indianrailways.gov.in पर विजिट करना है।

2 - होमपेज पर, ‘Latest Recruitment News’ पर क्लिक करें।

3 - “Patiala Railway Vacancy 2023” के अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।

4 - एक नया वेबपेज दिखाई देगा। जहां फॉर्म भरना होगा।

5 - फीस का भुगतान करें। इसका प्रिंट निकाल कर रखें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।