महिलाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस, जानें कहां से जाकर अप्लाई करना है फॉर्म

महिलाओं के पास अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस है। इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे खास तौर पर महिलाओं के लिए ही निकाला गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। झारखंड सरकार ने खास तौर पर महिलाओं के लिए इस वैकेंसी को जारी किया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JKSSC) ने महिला सुपरवाइजर के पदों पर नौकरी के लिए भर्ती प्रक्रिया को जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार सैकड़ों महिला सुपरवाइजर्स की नियुक्तियां करेगी

अपडेटेड Oct 15, 2023 पर 4:05 PM
Story continues below Advertisement
महिलाओं के पास अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस है। इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे खास तौर पर महिलाओं के लिए ही निकाला गया है

सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटी महिला उम्मीदवारों के लिए एक गुड न्यूज है। महिलाओं के पास अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस है। इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे खास तौर पर महिलाओं के लिए ही निकाला गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। अगर आप भी इसमें अप्लाई करना चाहती हैं तो आपके लिए इससे जुड़ी हुई हर जानकारी के बारे में पता होना जरूरी है। ऐसे में आइये जानते हैं इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक तरह की डिटेल।

कहां पर निकली है सरकारी नौकरी की यह वैकेंसी

झारखंड सरकार ने खास तौर पर महिलाओं के लिए इस वैकेंसी को जारी किया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JKSSC) ने महिला सुपरवाइजर के पदों पर नौकरी के लिए भर्ती प्रक्रिया को जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार सैकड़ों महिला सुपरवाइजर्स की नियुक्तियां करेगी। झारखंड सरकार सुपरवाइजर के 444 पदों पर वैकेंसी को जारी किया है।


कब तक कर सकते हैं इसमें अप्लाई

झारखंड सरकार के तहत निकली महिला सुपरवाइजर की इस वैकेंसी में अप्लीकेशन भरे जाने का प्रोसेस 26 सितंबर से ही शुरू हो गया है। वहीं इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें 25 अक्टूबर 2023 तक अप्लाई कर सकती हैं। इस वैकेंसी में जनरल कटेगरी के तहत आने वाली महिलाओं के लिए 187 पद, OBC कटेगरी के लिए 35 पद, एससी कटेगरी के लिए 101 पद, एसटी कटेगरी के लिए 35 पद, अत्यंत पिछला वर्ग के लिए 42 पद और WES कटेगरी के लिए 44 पद रिजर्व हैं।

UPSC ने निकाली है अधिकारी के कई पदों पर वैकेंसी, जानें कहां से कर सकते हैं इसके लिए अप्लाई | Moneycontrol Hindi

यहां से जाकर कर सकते हैं अप्लाई

झारखंड सरकार के तहत निकली महिला सुपरवाइजर की इस वैकेंसी में अप्लाई करने की इच्छुक उम्मीदवार इसकी ऑफीशियल वेबसाइट से जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वहीं अगर ग्रेजुएशन की बात करें तो महिलाओं के पास सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी या फिर होम साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं एज क्राइटेरिया की बात करें तो 21 साल से 38 साल के बीच की उम्र सीमा वाली महिलाएं इसमें अप्लाई कर सकती हैं।

कैसे होगा सेलेक्शन और क्या है सैलरी

झारखंड सरकार के तहत निकली महिला सुपरवाइजर की इस वैकेंसी में उम्मीदवारों का सेलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के जरिए किया जाएगा। वहीं इस भर्ती अभियान के तहत सेलेक्ट होने वाली महिला उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 6 के तहत 35,400 रूपए से लेकर 1,12,400 तक की सैलरी का फायदा मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।