UPSC ने निकाली है अधिकारी के कई पदों पर वैकेंसी, जानें कहां से कर सकते हैं इसके लिए अप्लाई

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अधिकारी के कई सारे पदों पर वैकेंसी को जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस वैकेंसी में अप्लाई करके सरकारी अधिकारी बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। अगर आप भी इस वैकेंसी में अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके लिए इसकी हर एक डिटेल के बारे में जानना जरूरी है। ऐसे में आइये इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक तरह की जानकारी भी हासिल कर लेते हैं

अपडेटेड Oct 14, 2023 पर 10:19 PM
Story continues below Advertisement
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अधिकारी के कई सारे पदों पर वैकेंसी को जारी कर दिया है

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपका सपना एक अधिकारी बनने का है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अधिकारी के कई सारे पदों पर वैकेंसी को जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस वैकेंसी में अप्लाई करके सरकारी अधिकारी बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। अगर आप भी इस वैकेंसी में अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके लिए इसकी हर एक डिटेल के बारे में जानना जरूरी है। ऐसे में आइये इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक तरह की जानकारी भी हासिल कर लेते हैं।

UPSC ने अधिकारी के पदों पर निकाली है वैकेंसी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट डायरेक्टर समेत कई सारे पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए UPSC ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। UPSC की इस वैकेंसी में अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवार इसकी ऑफीशियल वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए UPSC के 25 पदों को भरा जाएगा।

IB में निकलने वाली है सैकड़ों की तादाद में वैकेंसी, जानें कहां से और कब तक अप्लाई कर सकते हैं ये फॉर्म | Moneycontrol Hindi


कब से शुरू हो रही है आवेदन प्रक्रिया

UPSC के तहत निकली इस वैकेंसी में आवेदन की प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2023 से ही शुरु हो गई है। वहीं इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 नवंबर 2023 है। इस भर्ती प्रक्रिया में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर 2 उम्मीदवार, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर 12 उम्मीदवार, असिस्टेंट आर्किटेक्ट के पद पर 1 उम्मीदवार, ड्रिलर-इन-चार्ज के पद पर 6 उम्मीदवार, इंजीनियर और जहाज सर्वेक्षक-सह उप महानिदेशक के पद पर 3 उम्मीदवार और शिप सर्वेक्षक-सह-उप महानिदेशक पर 1 उम्मीदवार को सेलेक्ट किया जाएगा।

क्या है सेलेक्शन प्रोसेस और फॉर्म फीस

UPSC के तहत निकली इस वैकेंसी में उम्मीदवारों का सेलेक्शन रिटेन एग्जाम और इंटरव्यू के जरिए होगा। वहीं इसमें जनरल और ओबीसी कटेगरी के उम्मीदवारों को 25 रुपये की आवेदन फीस देनी होगी। जबकि एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को फॉर्म फीस से छूट दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।