Get App

SBI SCO Recruitment 2024: SBI में निकली 1000 से ज्यादा वैकेंसी, रजिस्ट्रेशन शुरू, बिना परीक्षा के होगा चयन

Bank Jobs 2024: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पद पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर फॉर्म भरने की प्रक्रिया 19 जुलाई से शुरू हो गई है। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 8 अगस्त है। 1040 पद भरे जाएंगे। सेंट्रल रिसर्च टीम प्रोडक्ट लीड का सीटीसी 61 लाख है। आधिकारिक वेबसाइट recruitment.bank.sb पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2024 पर 1:56 PM
SBI SCO Recruitment 2024: SBI में निकली 1000 से ज्यादा वैकेंसी, रजिस्ट्रेशन शुरू, बिना परीक्षा के होगा चयन
SBI SCO Bharti 2024: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है।

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके सामने बेहतर मौका सामने आय है। स्टेट बैंक में बंपर वैकेंसी निकली हैं। इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ये पद स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के हैं। इनके लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 19 जुलाई 2024 से शुरू हो चुकी है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 8 अगस्त है। ऐसे में योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.bank.sb पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसमें स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर रिसर्च टीम, डेवलपमेंट मैनेजेर, रिलेशनशिप मैनेजर समेत कई पद भरे जाएंगे।

भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की यह वैकेंसी कुल 1040 पदों पर निकाली गई है। ऐसे में कैंडिडेट्स के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका सामने आया है। चयन होने के बाद 20.50 लाख रुपये से लेकर 66 लाख रुपये वार्षिक सीटीसी (CTC Upper Range) तक दिया जाएगा।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

इन पदों पर अप्लाई करने के लिए योग्यता पद के मुताबिक है और अलग-अलग है। हर पद के लिए कुछ अनुभव भी मांगा गया है। जैसे सेंट्रल रिसर्च टीम (प्रोडक्ट लीड) के लिए एमबीए, पीजीडीएम, पीजीबीडीएम, सीए, सीएफए किए कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही कम से कम 8 साल का अनुभव होना चाहिए। इसी तरह रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किए उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए एक्सपीरियंस तीन साल का मांगा गया है। इसी तरह हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। वहीं उम्र सीमा की अगर बात करें तो मोटे तौर पर 23 से 56 साल तक को लोग अप्लाई कर सकते हैं। हर पद के हिसाब से अलग-अलग उम्र है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर दिया नोटिस जरूर पढ़ें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें