SSC GD 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) जल्द ही SSC GD 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और परीक्षा सिटी सूचना स्लिप जारी करेगा। यह भर्ती अभियान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में सिपाही के पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। एडमिट कार्ड और परीक्षा सिटी स्लिप SSC की क्षेत्रीय वेबसाइट्स और सीआरपीएफ के आधिकारिक पोर्टल crpf.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
उम्मीदवार इन दस्तावेजों को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 39,481 रिक्तियां शामिल हैं जो विभिन्न सुरक्षा बलों में भरी जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवारों को समय-समय पर SSC की वेबसाइट पर अपनी आवेदन स्थिति और एडमिट कार्ड की जानकारी जांचते रहनी चाहिए।
SSC GD 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार स्टेप्स को फॉलो करके अपने एडमिट कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं:
SSC की क्षेत्रीय वेबसाइट या CRPF पोर्टल crpf.gov.in पर जाएं।
"SSC GD एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड" लिंक पर क्लिक करें।
अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
स्क्रीन पर SSC GD 2025 एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
एडमिट कार्ड को देखें और डाउनलोड करें।
परीक्षा के लिए इसे सुरक्षित रखें।
SSC GD 2025 परीक्षा तिथियां क्या हैं?
SSC GD (कांस्टेबल) की लिखित परीक्षा 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21, और 25 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBE) होगी और इसे अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा में 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे जिनमें प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
SSC GD 2025 में कितनी रिक्तियां हैं?
SSC GD 2025 भर्ती में कुल 39,481 पदों पर भर्ती की जा रही है। यह पद सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF), असम राइफल्स (AR), और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में हैं।
नोट: उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट और क्षेत्रीय पोर्टल पर अपनी आवेदन स्थिति और एडमिट कार्ड की जानकारी समय-समय पर जांचते रहें।