Get App

SSC GD 2025: कब जारी होगा SSC GD कांस्टेबल का एडमिट कार्ड? घर बैठे ऐसे करें डाउनलोड

SSC GD 2025: SSC जल्द ही SSC GD 2025 परीक्षा के एडमिट कार्ड और परीक्षा सिटी स्लिप जारी करेगा। 39,481 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 4 से 25 फरवरी 2025 तक कंप्यूटर आधारित होगी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड SSC की क्षेत्रीय वेबसाइट या CRPF पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। सही तैयारी और समय पर अपडेट जांचें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2025 पर 4:05 PM
SSC GD 2025: कब जारी होगा SSC GD कांस्टेबल का एडमिट कार्ड? घर बैठे ऐसे करें डाउनलोड
SSC GD 2025 भर्ती में कुल 39,481 पदों पर भर्ती की जा रही है।

SSC GD 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) जल्द ही SSC GD 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और परीक्षा सिटी सूचना स्लिप जारी करेगा। यह भर्ती अभियान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में सिपाही के पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। एडमिट कार्ड और परीक्षा सिटी स्लिप SSC की क्षेत्रीय वेबसाइट्स और सीआरपीएफ के आधिकारिक पोर्टल crpf.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

उम्मीदवार इन दस्तावेजों को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 39,481 रिक्तियां शामिल हैं जो विभिन्न सुरक्षा बलों में भरी जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवारों को समय-समय पर SSC की वेबसाइट पर अपनी आवेदन स्थिति और एडमिट कार्ड की जानकारी जांचते रहनी चाहिए।

SSC GD 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार स्टेप्स को फॉलो  करके अपने एडमिट कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें