Get App

SSC GD Constable Admit Card 2025: कब जारी होगा एडमिट कार्ड? जानें स्टेप-बाय-स्टेप डाउनलोड करने का तरीका

SSC GD Constable Admit Card 2025: SSC GD कांस्टेबल 2025 परीक्षा 4 से 25 फरवरी के बीच होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले SSC और CRPF की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। परीक्षा में 80 MCQ प्रश्न होंगे, और चयन प्रक्रिया में CBE, PET/PST व मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2025 पर 7:43 PM
SSC GD Constable Admit Card 2025: कब जारी होगा एडमिट कार्ड? जानें स्टेप-बाय-स्टेप डाउनलोड करने का तरीका
SSC GD Constable 2025 के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने वाले हैं।

SSC GD कांस्टेबल 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। यह परीक्षा 4 से 25 फरवरी 2025 तक अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने परीक्षा तिथि से चार दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को SSC की क्षेत्रीय वेबसाइट या CRPF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। लॉगिन क्रेडेंशियल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) दर्ज करने के बाद वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा के लिए इसका प्रिंट आउट लेना आवश्यक होगा।

एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इसे समय पर डाउनलोड कर सुरक्षित रखना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी इसलिए इसे संभालकर रखना आवश्यक है।

SSC GD परीक्षा पैटर्न

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा में 80 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न होंगे जो चार सेक्शन्स में बांटे गए हैं जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स, इंग्लिश/हिंदी हर सेक्शन में 20 सवाल होंगे और प्रत्येक सवाल 2 अंक का होगा। गलत जवाब देने पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी और उम्मीदवारों को इन सेक्शन्स के सभी सवालों को ध्यान से हल करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें