SSC GD Constable Recruitment: 10वीं पास के लिए सरकारी जॉब का मौका, BSF, CRPF, SSB और ITBP में भर्तियां शुरू

SSC GD Constable Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग ने जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 75,768 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, SSF आदि सुरक्षा बलों में भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं

अपडेटेड Nov 24, 2023 पर 2:14 PM
Story continues below Advertisement
SSC GD Constable Recruitment: फॉर्म भरने की प्रक्रिया 24 नवंबर 2023 से शुरू हो गई है।

SSC GD Constable Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग ने जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू दी है। इस भर्ती के तहत कुल 75,768 पदों पर भर्ती की जाएगी। रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्तियों के लिए परीक्षा फरवरी 2024 में कराई जाएगी। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा में सीबीटी मोड में होगी। सीबीटी परीक्षा में हर गलत उत्तर के लिए 0.50 नंबर काट लिए जाएंगे।

कई सुरक्षा बलों में सामान्य ड्यूटी कांस्टेबल के पद भरे जाएंगे। इनमें BSF के 27875, CISF के 8598, CRPF के 25427, SSB के 5278, ITBP के 3006, असम राइफल्स के 4776 और SSF के 583 पद शामिल हैं।

योग्यता और परीक्षा फीस


इन सभी पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा पास करने वाले युवा अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स की उम्र 1 अगस्त 2023 तक 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी गई है। SSC GD कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तहत कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा, फिजिकल, शारीरिक मानक परीक्षण और मेडिकल से गुजरना होगा। लिखित परीक्षा में रीजनिंग, जीके, मैथ्स और हिन्दी-अंग्रेजी से सवाल आएंगे। अधिक जानकारी के लिए जारी नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला कैंडिडेट्स और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पूर्व सैनिक (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

SAIL Recruitment 2023: सरकारी नौकरी का मौका, SAIL में निकली बंपर वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई

जानिए कैसे करें अप्लाई

1 - SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा।

2 - होम पेज पर दिए गए Log in टैब पर क्लिक करें रजिस्ट्रेशन करें।

3 - अब संबंधित भर्ती के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

4 - डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें।

5 – इसके बाद सबमिट कर दें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।