SCI Admit Card: जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

SCI Admit Card: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अगर आपने फॉर्म भरा है तो आधिकारिक वेबसाइट (www.sci.gov.in) से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए 80 जूनियर कोर्ट अटेंडेंट की भर्ती निकाली थी

अपडेटेड Sep 23, 2024 पर 3:53 PM
Story continues below Advertisement
SCI Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (www.sci.gov.in) से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए 80 जूनियर कोर्ट अटेंडेंट (कुकिंग नॉलेज) के लिए वैकेंसी निकाली थी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी, भूतपूर्व सैनिकों और अन्य श्रेणियों के लिए आरक्षण भारत सरकार के नियमों के अनुसार मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑब्जेक्टिव प्रश्न (बहु विकल्पीय) प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रशअन पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।

कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल ट्रेड स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के दौर से गुजरना होगा। इसके बाच चयन किया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न


लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव (objective) प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य ज्ञान पर 30 अंकों के प्रश्न होंगे। वहीं खाना पकाने/पाक कला (वस्तुनिष्ठ प्रकार) पर 70 अंक पूछे जाएंगे। हर घटक में न्यूनतम योग्यता अंक 60 फीसदी अंक हासिल करना होगा। सभी परीक्षाएं कुल 200 अंकों की होंगी। परीक्षा केंद्र लखनऊ, दिल्ली, पटना, जयपुर, अहमदाबाद, अंबाला, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, एर्नाकुलम, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, नागपुर और विशाखापट्टनम बनाए गए हैं। उम्र सीमा की बात करें तो कम से कम 18 साल और अधिक से 27 साल है। आवेदक को 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही एक साल का कुकिंग में डिप्लोमा होना जरूरी है। वहीं खाना बनाने का 3 साल का अनुभव भी जरूरी है।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

1 - सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट (www.sci.gov.in) पर विजिट करना होगा।

2 - इसके बाद होमपेज पर जूनियर कोर्ट अटेंडेंट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

3 – फिर अपना लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट करें।

4 - इसके बाद एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड कर लें।

5 – जरूरत पड़ने पर भविष्य के लिए एडमिट कार्ड की एक कॉपी ले लें।

IBPS RRB Clerk Result 2024: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रीलिम्स का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे करें चेक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।