भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (www.sci.gov.in) से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए 80 जूनियर कोर्ट अटेंडेंट (कुकिंग नॉलेज) के लिए वैकेंसी निकाली थी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी, भूतपूर्व सैनिकों और अन्य श्रेणियों के लिए आरक्षण भारत सरकार के नियमों के अनुसार मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑब्जेक्टिव प्रश्न (बहु विकल्पीय) प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रशअन पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।
