UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट दिसंबर 2023 की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए शानदार खबर सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की तरफ से आज यानी 17 जनवरी को यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वो वो सभी अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और ugcnet.nta.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपनी मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं। हालांकि, एनटीए की ओर से रिजल्ट किस समय जारी किया जाएगा। इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को ugcnet.nta.ac.in पर नजर बनाए रखना होगा। कैंडिडेट्स चाहें तो यूजीसी नेट परीक्षा से जुड़े सवाल के लिए एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011 40759000/69227700 पर कॉल कर सकते हैं।
यूजीसी नेट फाइनल आंसर की और स्कोरकार्ड भी होंगे जारी
बता दें कि पहले यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के परिणाम 10 जनवरी, 2024 को घोषित किया जाना था। लेकिन आंध्र प्रदेश और चेन्नई में आए चक्रवात मिचौंग के चलते प्रभावित इलाकों के लिए परीक्षार्थियों के लिए एग्जाम को दोबारा रीशेड्यूल्ड किया गया था। इस वजह से रिजल्ट को 10 जनवरी से आगे बढ़ाकर 17 जनवरी, 2024 कर दिया है। यह फैसला एनटीए की ओर से लिया गया है। यूजीसी नेट 2023 परीक्षा 6 से 14 दिसंबर, 2023 के बीच हुई थी। यूजीसी नेट 2023 परिणाम के साथ ही फाइनल आंसर की और स्कोरकार्ड भी जारी किया जाएगा। यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार होती है। इसमें शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों को रिजल्ट की वैलिडिटी और अन्य डिटेल्स पता होनी चाहिए।
UGC नेट के लिए जानिए कैसे चेक करें रिजल्ट
1 - सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
2 - इसके बाद यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट पर क्लिक करें।
3 - फिर अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और लॉग इन करें।
4 – इसके बाद आप अपने परिणाम चेक करें।
5- इसके बाद भविष्य के लिए इसकी हार्ड कॉपी रख लें।
JRF के लिए कौन होंगे पात्र?
जिन लोगों के नंबर ज्यादा होंगे। वो सहायक प्रोफेसर या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के पद के लिए पात्र माने जाएंगे। यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा में 9,45,918 उम्मीदवार शामिल हुए थे। यूजीसी नेट परीक्षा देश भर के 292 शहरों में आयोजित की गई थी।
UGC नेट 2023 रिजल्ट कब तक वैलिड रहेगा?
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा पास करके जो भी उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं, उनके लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट आजीवन वैलिड रहेगा (UGC NET Result Validity) यानी वह इसके आधार पर कभी भी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. हालांकि, जेआरएफ उम्मीदवारों के लिए यह अगले तीन सालों तक ही वैलिड रहता है।