UP Police Constable Result 2024: इसी हफ्ते आएगा UP पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, UPPRPB ने किया ऐलान

UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 का रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। इसी हफ्ते इसका रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उममीद जताई है कि इस हफ्ते लिखित परीक्षा के नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे चेक करें रिजल्ट

अपडेटेड Nov 18, 2024 पर 1:35 PM
Story continues below Advertisement
UP Police Constable Result 2024: कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट कर नतीजे चेक कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के नतीजे जल्द ही घोषित होने वाला है। ये परिणाम भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने ऐलान किया है कि नवंबर महीने के तीसरे हफ्ते नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। UPPRPB के चेयरमैन राजीव कृष्ण ने कहा कि मौजूदा समय में OMR शीट के मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दौर के लिए लिखित परीक्षा के नतीजे नवंबर के तीसरे हफ्ते तक जारी किए जा सकते हैं। इसकी पूरी डिटेल वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी।

माना जा रहा है कि 23 नवंबर 2024 तक यूपी पुलिस का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर तारीख का कोई ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में सिर्फ पांच दिन का समय बचा है। ताजा अपडेट के लिए कैंडिडेट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। फाइनल आंसर की 30 अक्टूबर को जारी की गई थी।

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट ऐसे करें चेक


1 - उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट 2024 चेक करने और मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए 4 स्टेप्स फॉलो करना होगा।

2 – कैंडिडेट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in result या सीधे यूपी पुलिस ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

3 - होम पेज पर नोटिस सेक्शन में सबसे ऊपर UP Police Constable Result Link मिलेगा, उसे क्लिक करें।

4 – फिर अपना रोल नंबर/ एप्लिकेशन नंबर/ रजिस्ट्रेशन नंबर समेत मांगी गई अन्य जानकारी भरकर लॉगिन करें।

5 – फिर डैशबोर्ड ओपन होगा, जहां आपका स्कोरकार्ड दिखेगा। उसे ओपन करके चेक कर लें और वहीं स्क्रीन पर दिए गए बटन से डाउनलोड कर लें।

60,000 पद भर जाएंगे

यूपी पुलिस की इस सिपाही भर्ती में 60,000 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। विभागीय जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के कुल 60,244 पद भरे जाएंगे। लिखित परीक्षा अगस्त 2024 में हुई थी। जबकि 30 अक्टूबर को आंसर-की जारी की गई थी. इससे पहले पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा एक बार टल भी चुकी है।

ITBP Recruitment 2024: आईटीबीपी में 526 पदों पर निकली वैकेंसी, 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने की सुनहरा मौका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।