उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के नतीजे जल्द ही घोषित होने वाला है। ये परिणाम भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने ऐलान किया है कि नवंबर महीने के तीसरे हफ्ते नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। UPPRPB के चेयरमैन राजीव कृष्ण ने कहा कि मौजूदा समय में OMR शीट के मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दौर के लिए लिखित परीक्षा के नतीजे नवंबर के तीसरे हफ्ते तक जारी किए जा सकते हैं। इसकी पूरी डिटेल वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी।
