UP Police Job: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा मौका सामने आया है। कंप्यूटर में कामकाज करना पसंद करते हैं तो यह नौकरी आपके लिए सोने पर सुहागा है। दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board -UPPRPB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर के लिए वैकेंसी निकाल दी है। इसमें कुल 985 पद भरे जाएंगे। फॉर्म भरने की प्रक्रिया 7 जनवरी से ऑनलाइन शुरू हो जाएगी। इसकी आखिरी तारीख 27 जनवरी 2024 है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद अप्लाई कर सकते हैं।
UP Police में सरकारी नौकरी के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन करने वाले उम्मीदवार 30 जनवरी 2024 तक एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर के 930 पद हैं। वहीं प्रोग्रामर ग्रेड II के 55 पद भरे जाएंगे। फॉर्म भरने के लिए परीक्षा शुल्क 400 रुपये तय किया गया है।
जानिए कौन कर सकते हैं अप्लाई
कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर निकली इस वैकेंसी के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। ओ लेवल और कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा होल्डर भी अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2023 को 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। इसके तहत कैंडिडेट का जन्म 1 जुलाई 1995 और 1 जुलाई 2005 के बीच होनी चाहिए। हालांकि, OBC, SC और ST श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस वैकेंसी के लिए पुरुष और महिला दोनों ही अप्लाई कर सकते हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग में 249 और अनुसूचित जाति के तहत 193 खाली पदों को भरा जाएगा। अनुसूचित जनजाति के लिए 16 पद तय किए गए हैं।
1 - यूपी पुलिस की तरफ से जारी इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स सबसे पहले UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
2 - वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर जाएं।
3 - इसके बाद Uttar Pradesh UP Police Computer Operator and Programmer Recruitment 2023 Apply Online for 985 Post के लिंक पर क्लिक करना होगा।
4 - अगले पेज पर पहले मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
5 - रजिस्ट्रेशन के बाद अप्लाई कर सकते हैं।