UPPCS 2024 Vacancy: यूपी पीएससी के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानिए आवेदन से जुड़ी हर जरूरी जानकारी

UPPCS 2024 Vacancy: 2024 के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इश साल 220 पद भरे जाएंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 2 फरवरी है। ऐसे में जनवरी के आखिरी सप्ताह तक अपनी रजिस्ट्रेशन और अप्लाई करने की सारी प्रक्रिया को पूरा कर लें।

अपडेटेड Jan 02, 2024 पर 11:14 AM
Story continues below Advertisement
UPPCS 2024 के लिए 220 पदों की नोटिफिकेशन जारी

सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए फिर एक बार आगे सपना साकार हो सकता है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने PCS के खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में बैठना चाहते हैं तो एक बार पूरी आवेदन प्रक्रिया जान लें।  1 जनवरी से एप्लीकेशन फॉर्म भरने की शुरुआत हो गई थी और 2 फरवरी इसकी लास्ट डेट है।  uppsc.up.nic.in वेबसाइट पर जाकर आप आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

इस साल UPPCS की सीटों को कम किया गया है। पिछले बारह सालों में इस बार कम पदों पर भर्ती की जा रही है। ये छात्रों के लिए काफी दुख से भरी खबर है। इस साल 220 पदों पर भर्ती होने जा रही है।रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जनवरी के पहले हफ्ते से लेकर आखिरी हफ्ते तक चलेगी।

कैसे भरें UPPCS का फॉर्म

uppsc.up.nic.in की वेबसाइट पर जाएं और पेज पर दिए गए Latest Notices के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद UPPSC UP Pre Examination 2024 Apply Online का लिंक दिखाई देगा और उस लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म भर पाएंगे।

UPPCS 2024 में इन पदों पर की जा रही है भर्ती

यूपी पीसीएस एग्जाम के जरिए उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में भर्तियां होने वाली हैं। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद आप SDM और DSP के अलावा सब रजिस्ट्रार ट्रांसपोर्ट, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला ऑडिट ऑफिसर, सीनियर लेक्चरर जैसे पदों पर भर्ती हो सकते हैं। कुल 220 पोस्ट इस एग्जाम से भरी जाएंगी।


Trade Spotlight : अशोक लीलैंड, जीएसएफसी और जेबीएम ऑटो में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?

UP PCS 2024 के लिए देनी होगी इतनी एप्लीकेशन फीस

जनरल और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क-125 रुपये

एससी, एसटी के लिए आवेदन शुल्क- 65 रुपये

दिव्यांगों के लिए आवेदन शुल्क- 25 रुपये

फीस का भुगतान एप्लीकेशन पूरा भरने के बाद आसानी से ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके अलावा आपको वेबसाइट पर ही सिलेबस एग्जाम डेट से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।