Trade Spotlight : अशोक लीलैंड, जीएसएफसी और जेबीएम ऑटो में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?

Trade Spotlight : सोमवार को जोरदार तेजी दिखाने वाले शेयरों में अशोक लीलैंड, जीएसएफसी और जेबीएम ऑटो शामिल थे। अशोक लीलैंड में डाउनवर्ड स्लोपिंग रजिस्टेंस ट्रेंड लाइन से एक अच्छा ब्रेकआउट देखने को मिला था। एक और कारोबारी सत्र में इसमें डेली चार्ट पर लांग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया था। स्टॉक 2.4 फीसदी की बढ़त के साथ 186 रुपये पर बंद हुआ था

अपडेटेड Jan 02, 2024 पर 10:52 AM
Story continues below Advertisement
Trade Spotlight : जेबीएम ऑटो में डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन का एक निर्णायक ब्रेकआउट देखने को मिला था। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trade Spotlight : 1 जनवरी को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बाजार में कंसोलीडेशन जारी रहा। बाजार जानकारों का कहना है कि ये कंसोलीडेशन कुछ और दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। निफ्टी के लिए 21,700-21,500 के जोन में अच्छा सपोर्ट दिख रहा है। इस कंसोलीडेशन के बाद निफ्टी 22,000 की ओर बढ़ता नजर आ सकता है। पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो निफ्टी 50 अपने इंट्राडे रिकॉर्ड हाई से 92 अंक टूट गया और अंत में 10.5 अंक बढ़कर 21,742 पर बंद हुआ था। जबकि बीएसई सेंसेक्स 32 अंक की बढ़त लेकर 72,272 पर बंद हुआ था। ब्रॉडर मार्केट ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन जारी रखा था। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.6 फीसदी और 0.5 फीसदी की बढ़त हुई थी।

    सोमवार को जोरदार तेजी दिखाने वाले शेयरों में अशोक लीलैंड, जीएसएफसी और जेबीएम ऑटो शामिल थे। अशोक लीलैंड में डाउनवर्ड स्लोपिंग रजिस्टेंस ट्रेंड लाइन से एक अच्छा ब्रेकआउट देखने को मिला था। एक और कारोबारी सत्र में इसमें डेली चार्ट पर लांग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया था। स्टॉक 2.4 फीसदी की बढ़त के साथ 186 रुपये पर बंद हुआ था। इसने अपने सभी अहम मूविंग एवरेज (20, 50, 100 और 200-डे ईएमए - एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर कारोबार किया, जो एक सकारात्मक संकेत है।

    जीएसएफसी भी 13.4 फीसदी बढ़कर 274 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ था। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली टाइम फ्रेम पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। स्टॉक ने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार किया था।


    जेबीएम ऑटो में भी डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन का एक निर्णायक ब्रेकआउट देखने को मिला था। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। स्टॉक 10.6 फीसदी उछलकर 1,619 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ और सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा।

    आइए देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के आशीष क्याल की ट्रेडिंग रणनीति

    अशोक लीलैंड (Ashok Leyland): पिछले कारोबारी सत्र में अशोक लेलैंड में अच्छी खरीदारी दिखी थी। स्टॉक ने अभी डबल बॉटम पैटर्न का ब्रेकआउट दिया है। हालांकि, इस निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी क्योंकि इसमें नेकलाइन के ठीक ऊपर एक क्लोज दिया गया है। फॉलो अप खरीदारी इस पैटर्न के ब्रेकआउट की पुष्टि करेगी। इसके अलावा, 21 दिसंबर, 2023 के बाद से एक भी कैंडल ने पिछले दिन के निचले स्तर से नीचे की क्लोजिंग नहीं दी है जो मजबूती का रुझान कायम रहने का संकेत है।

    एमएसीडी (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस) ने भी तेजी का क्रॉसओवर दिया है, ये भी अच्छा संकेत है। वॉल्यूम भी बढ़ रहा है। कुल मिलाकर संकेत बता रहे हैं कि अशोक लीलैंड का शॉर्टटर्म रुझान पॉजिटि है। नई खरीदारी के लिए 187 रुपये से ऊपर का ब्रेक जरूरी है, जबकि नीचे की ओर 178 रुपये पर बड़ा सपोर्ट है।

    जीएसएफसी (GSFC): पिछले कारोबारी सत्रों में सभी फर्टिलाइजर शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (जीएसएफसी) में भी पिछले सत्र में भारी तेजी देखने को मिली थी। शेयर नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार करता दिख रहा है। स्टॉक ने ट्रेंडलाइन से ब्रेकआउट दिया है जो एक पॉजिव संकेत है। जीएसएफसी के लिए रुझान तेजी वाला नजर आ रहा है। स्टॉक में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाएं। आगे इस शेयर में 285-290 रुपये का टारगेट हासिल हो सकता है। जब तक ये स्टॉक 240-241 रुपये के ऊपर बना रहता है इसमें तेजी की संभावना कायम रहेगी।

    Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

    जेबीएम ऑटो : जेबीएम ऑटो में हाल अच्छी तेजी आई है। अभी भी ये स्टॉक तेजी के मूड में है। दैनिक चार्ट पर स्टॉक ने पिछले कारोबारी सत्र के दौरान एक बुलिश कैंडल बनाई। राउंडिंग बॉटम पैटर्न के ब्रेकआउट की पुष्टि करते हुए स्टॉक 1,608 रुपये से ऊपर बंद हुआ था। संक्षेप में कहें तो इस शेयर का रुझान सकारात्मक है। 1,580-1,600 रुपए की तरफ आने वाली किसी गिरावट को खरीदारी के मौके के तौर पर इस्तेमाल करें। स्टॉक में हमें जल्द ही 1,780-1,800 रुपए का टारगेट देखने को मिल सकता है। ये स्टॉक जब तक 1,530 रुपये के ऊपर बना रहेगा इसमें तेजी की उम्मीद कायम रहेगी।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।