Stock Market: ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में सुस्ती देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी और डाओ फ्यूचर्स भी फ्लैट नजर आ रहे हैं। कच्चे तेल में तेजी का मूड दिख रहा है। इसका भाव 78 डॉलर के पार निकल गया है। सरकार ने क्रूड के घरेलू प्रोडक्शन पर विंडफॉल टैक्स 77 फीसदी बढ़ा दी हैं। नई दरें 1300 से बढ़कर 2300 रुपये प्रति टन हो गई हैं। इस बीच ऑटो और ऑटो एंसीलरी कंपनियों को बड़ी राहत दी गई है। इनके लिए पीएलआई स्कीम एक साल के लिए और बढ़ा दी गी है। योग्य कंपनियों को 31 मार्च 2028 तक इंसेटिव मिलेगा।
उधर पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिल रहा है कि निफ्टी को 21,811 पर तत्काल प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद 21,847 और 21,906 पर अगले बड़े रजिस्टेंस हैं। जबकि निचले स्तर पर, इसे 21,694 पर पहला सपोर्ट है। इसके बाद 21,657 और 21,599 पर अगले बड़े सपोर्ट दिख रहे हैं।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
GIFT निफ्टी 11 अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 21,857.50 के स्तर पर दिख रहा है। आज ये 21,865.00 के स्तर पर खुला था। जबकि कल ये 21,845.00 के स्तर पर बंद हुआ था।
01 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 855.80 करोड़ रुपए की बीकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 410.46 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
एएनएसई ने 2 जनवरी के लिए बलरामपुर चीनी मिल्स को अपनी एफएंडओ प्रतिबंध सूची में शामिल कर लिया है, जबकि हिंदुस्तान कॉपर को इस सूची में बरकरार रखा है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
आयशर की बिक्री घटी, TVS की सेल्स बढ़ी
दिसंबर में आयशर मोटर्स की कुल बिक्री 7 फीसदी घटी है। लेकिन आंकड़े अनुमान से बेहतर रहे हैं। कंपनी का एक्सपोर्ट भी 30 फीसदी घटा है। उधर TVS Motor के सेल्स में 24 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। लेकिन उम्मीद से कम गाड़ियां बिकीं हैं।
कोल इंडिया का प्रोडक्शन 8% बढ़ा, अल्ट्राटेक की बिक्री 5% बढ़ी
दिसंबर में कोल इंडिया का प्रोडक्शन 8 फीसदी से ज्यादा बढ़कर सात करोड़ टन के पार निकल गया है। वहीं दूसरी ओर तीसरी तिमाही में अल्ट्राटेक की बिक्री 5 फीसदी बढ़कर 2.6 करोड़ टन के पार चली गई है।
दिसंबर में 1.65 लाख करोड़ रुपए रहा GST कलेक्शन
इकोनॉमी के मोर्च पर अच्छी खबर है। दिसंबर में 1.65 लाख करोड़ का GST कलेक्शन हुआ है। इसमें सालाना आधार पर 10 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। वहीं वित्त वर्ष 2024 के पहले 9 महीने में करीब 15 लाख करोड़ रुपये की GSTवसूली हुई है।